प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम से शरीर के किसी भी हिस्से को सुधारा जा सकता है, जैसे कि जांघ की हड्डी के पास की त्वचा को हटा दिया जाता है और उस क्षेत्र पर लगाया जाता है जिसे इलाज या सुशोभित किया जा सकता है। इस विधि को ‘स्किन ग्राफ्टिंग'कहा जाता है।
आज के समय मे प्लास्टिक सर्जरी का उन्नत उपचार भी चलन में है, जिसमें किसी ऑपरेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती है और शरीर के उस हिस्से में इंजेक्शन के माध्यम से सिलिकॉन का इंजेक्शन लगाया जाता है। भले ही प्लास्टिक सर्जरी एक आसान प्रक्रिया की तरह लगती है, लेकिन प्लास्टिक सर्जरी काफी महंगी होती है, सस्ती सर्जरी कराने से शरीर के किसी भी अंग को नुकसान पहुंच सकता है।

आपको किसी अनुभवी डॉक्टर से प्लास्टिक सर्जरी को करवाने चाहिए ताकि बाद में किसी तरह मुश्किल न हो तो प्लास्टिक सर्जरी करवाते समय काफी देखभाल करने की जरूरत होती है। आपका शरीर इस प्रक्रिया से गुजरने के लिए तैयार होना चाहिए, क्योंकि प्लास्टिक सर्जरी के बाद शरीर में खून की गंभीर कमी आती है, साथ ही उस अंग को नुकसान भी हो सकता है,इसलिए प्लास्टिक सर्जरी को करवाने का निर्णय लेने से पहले शरीर की सही स्थिति होने के साथ एक बड़ा बजट और एक विश्वसनीय डॉक्टर का होना बहुत जरूरी होता है तभी आप प्लास्टिक सर्जरी किसी भी अंग जैसे -आंख, कान,नाक की सर्जरी करवा सकते है।

