| Posted on | Health-beauty
| Posted on
आज हम आपको बताएंगे आम के पत्ते का सेवन कैसे फायदेमंद है। आम की पत्तियों में बहुत से गुण पाए जाते हैं। जैसे आम की पत्तियों में फाइबर विटामिन सी और पेक्टिन पाया जाता है जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में मदद करता है। आम की पत्तियां मधुमेह के इलाज के लिए भी फायदेमंद होती हैं इसके लिए पत्तियों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और रोजाना उसका इस्तेमाल करें इससे मधुमेह की समस्या खत्म हो जाएगी।आम के पत्ते का का पाउडर किडनी स्टोन के लिए भी फायदेमंद है इसके लिए एक चम्मच पाउडर को एक ग्लास पानी में रात भर भिगोकर रख दें और सुबह पी ले इससे स्टोन टूट जाएगा और यूरिन के जरिए बाहर निकल जाएगा।
0 Comment
| Posted on
दोस्तों आप सभी ने खाया होगा ऐसा ही कोई होगा जिसे आम पसंद ना हो पर क्या आप जानते हैं कि आम के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। आम फलों का राजा माना जाता है और यह गर्मी के दिनों में आता है खाने में काफी स्वादिष्ट होता है इसका उपयोग आम का अचार रखने में और इसकी चटनी बनाने में किया जाता है। आम की पत्तियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता हैं। आम की पत्तियों का हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में उपयोग किया जाता है। आम की पत्तियां कैंसर विरोधी होती हैं। डायबिटीज के मरीज हम नहीं खा सकते लेकिन आम की पत्तियां डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयोगी है। आम के पत्तियों में विटामिन ए और सी पाया जाता है जो बालों की समस्या को दूर करता है।
0 Comment
| Posted on
आम के पत्ते का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
-आम के पत्ते रक्तचाप को कम करने में मदद करते हैं. क्योंकि इनमें रक्तचाप को कम करने वाले गुण होते हैं। भी रक्त कणिकाओं को मजबूत करने और वैरिकाज़ नसों की समस्या का इलाज करने में सहायता करते हैं।
- चिंता के कारण बेचैनी से पीड़ित लोगों के लिए आम के पत्ते एक अच्छा घरेलू उपाय प्रदान करते हैं। नहाने के पानी में 2 से 3 गिलास आम के पत्ते से बनी चाय डालें इससे सुस्ती का इलाज होता है। और शरीर ताजा महसूस करता है।
0 Comment
Occupation | Posted on
आम के पत्ते का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है -
•पेट दर्द जैसी समस्या होने पर आम की पतियों को पानी मे डालकर उबाल ले और उसका पानी छानकर पीने से पेट संबंधी समस्याऐ ठीक हो जाती है।
•गुर्दे पथरी की समस्या होने पर आम के पत्तियों को सुखवा कर रख ले और उसका चूर्ण बनाकर रख ले,और रोजाना एक गिलास पानी मे आम की पतियों का बना चूर्ण डालकर पीने से गुर्दे की पथरी ठीक हो जाती है।
0 Comment
Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on
आम के पत्ते को रात भर पानी में भिगोकर सुबह पीने से पेट की कई सारी समस्याएं दूर होती है। आम के पत्तों मे फ्लेवोनोइड्स नमक तत्व होता है, जो बालों को सफेद होने से बचाते हैं। आम के पत्तों का सेवन करने से पेट की अल्सर जैसी बीमारी भी ठीक होती है । इसमें विटामिन-ए और सी भी होता है। आम की पत्तियों को सुखवा कर रोजाना एक चम्मच एक गिलास पानी में डाल कर सुबह सेवन करने से गुर्दा पथरी की शिकायत भी दूर होती है।
0 Comment