प्लस रेट स्वास्थ्य से किस प्रकार जुड़ा होता है, और साधारण तौर पर पल्स रेट कितनी होनी चाहिए ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Brij Gupta

Optician | Posted on | Health-beauty


प्लस रेट स्वास्थ्य से किस प्रकार जुड़ा होता है, और साधारण तौर पर पल्स रेट कितनी होनी चाहिए ?


4
0




fitness trainer at Gold Gym | Posted on


पल्स स्वास्थ से सम्बंधित होता है, इसकी सहायता से यह पता चलता है कि दिल की धड़कन एक मिनट में कितनी बार धड़कती है | जब इंसान का दिल धकड़ता है तभी पल्स में प्रेशर बनता है जिससे पल्स या नब्ज चलती है | हर व्यक्ति की पल्स रेट अलग-अलग होती है और अक्सर आराम के समय पल्स रेट कम होती है जबकि मेहनत वाले काम को करने के बाद या किसी भी एक्सरसाइज के समय प्लस रेट बहुत तेज़ हो जाती है।


उम्र के हिसाब से कितनी पल्स रेट होनी चाहिए -
1 महीने तक - 70 से 190
1 से 11 महीने तक - 80 से 160
1 से 2 साल - 80 से 130
3 से 4 साल - 80 से 120
5 से 6 साल - 75 से 115
7 से 9 साल - 70 से 110
10 साल से अधिक - 60 से 100

पल्स रेट ज्यादा हो जाने पर क्या करें -
- तनाव और चिंता को अपने जीवन से दूर करें |

- चॉकलेट, चाय और कॉफी से जितना हो सके दूर रहें |

- तम्बाकू जैसे पदार्थ और शराब के सेवन से दूर रहें |

Letsdiskuss (Courtesy : Best News Portal )



2
0