45 साल की उम्र में कैसे रहें फिट ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Ruchika Dutta

Teacher | Posted on | Health-beauty


45 साल की उम्र में कैसे रहें फिट ?


0
0




Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on


बढ़ती उम्र में अक्सर महिलाओं को कई सारी परेशानियां उठानी पड़ती है | सेहत से सम्बंधित कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही कई बार महिलाओं को कई बीमारी को भी झेलना पड़ता है | आइये आपको बताते हैं, कि 45 साल की उम्र में कैसे फिट रहा जाए |


- वजन का बढऩा :-
अक्सर 45 साल की उम्र में महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, जिसके कारण उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है | जैसे - चिड़चिड़ापन, थकान, वजन बढऩा | इसके लिए आप रोजाना व्यायाम कर सकते हैं, और साथ ही अपने रोज के खाने में प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट को शामिल करें | नैचरल ऑयल के लिए मूंगफली, अखरोट और पंपकिन सीड्स का सेवन जरुरी है और अगर हो सके तो शुगर को पूरी तरह अपनी ज़िंदगी से दूर कर दें |

Letsdiskuss (Courtesy : AARP )

- ब्लड प्रेशर की समस्या :-
40 साल की उम्र के बाद अक्सर ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका BP सामान्य है, उसके बाद भी अपने BP की नियमित जांच करें | अगर डायबिटीज, हृदय रोग या किडनी से संबंधित कोई भी समस्या है, तब तो नियमित तरीके से BP चेक करना जरुरी हो जाता है | महिलाओं को अक्सर अपने खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए | ऐसे में महिलाओं को ओमेगा-थ्री फैटी एसिड से युक्त आहार का सेवन करना चाहिए जिसकी सहायता से BP नियंत्रित रहता है |

- कोलेस्ट्रॉल की समस्या :-
BP के साथ-साथ महिलाओं को कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी आ जाती है | 40 या उससे अधिक उम्र में महिलाओं को हर पांच साला में कोलेस्ट्रॉल की जांच जरूर करवाना चाहिए | एक शोध के अनुसार कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा बढ़ने से टाइप-1 मधुमेह होने का खतरा बढ़ता है जिसके कारण महिलाओं को ह्रदय रोग का खतरा बढ़ सकता है | कोलेस्ट्रॉल की चीज़ों का सेवन कम कम से कम करें और कम से कम 30 मिनिट प्रतिदिन एरोबिक्स करें |

(Courtesy : Continental Hospitals )


0
0