शादी के बाद बनने वाले हर नए रिश्तों को आसानी से कैसे निभा सकते है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Amayra Badoni

Student (Delhi University) | Posted on | others


शादी के बाद बनने वाले हर नए रिश्तों को आसानी से कैसे निभा सकते है ?


4
0




Media specialist | Posted on


अक्सर नई-नई शादी होने के बाद लड़कियाँ नए लोगो के बीच खुद को एडजस्ट नहीं कर पाती | शुरू-शुरू में तो उनको काफी परेशानी का सामना करना होता है | लड़कियों को एक ही चिंता होती है कि वो शादी के बाद अपनी आने वाली जिम्मेदारियों कैसे निभा पाएंगी और अगर नहीं निभा सकी तो क्या होगा ?


शादी के बाद ससुराल में एक तरफ जहाँ लड़कियों को नए परिवार के साथ मिलनसार बनना और सभी की ख़ुशी का ख्याल रखना होता है ,वही दूसरी तरफ उस पर घर की कई जिम्मेदारी भी आती है | घर में बहु आने का मतलब ससुराल वालो को बहु से काफी उम्मीदे हो जाती है | ससुराल वाले कई अपेक्षाए रखते है |

आप कुछ काम ऐसे कर सकते हैं जिससे आप नए घर में आसानी से एडजस्ट भी कर पाएंगे और सभी को समझ भी पाएंगे |

- सबसे पहले आप बच्चो से दोस्ती करें,क्योकि बच्चे खुले विचारो वाले होते है,और उनसे दोस्ती आपको बड़ो से भी दोस्ती करने का मौका देगी |
- उसके बाद आप अपनी उम्र वालो से दोस्ती करें ,उससे आपको आपके जैसा ही कोई सोचने और समझने वाला मिलेगा |
- घर की हर छोटी-बड़ी ख़ुशी में शामिल हो,सभी की ख़ुशी को महत्व दे |
-घर के हर रीति-रिवाज को अपनाएं,बेशक आप उनको न मानते हो फिर भी घर वालो की ख़ुशी के लिए सभी रीती रिवाजो को महत्व दे

Letsdiskuss


1
0

Occupation | Posted on


शादी होने के बाद बनने वाले नये रिश्तो कों आसानी से निभाने के लिए हमें सभी रिश्तो कों अच्छे से समझना होगा तभी आगे चलकर सभी रिश्तो कों अच्छे से निभा पाएंगे। शादी के बाद आपको सबसे पहले अपने पति की पसंद ना पसंद के बारे मे जानना होगा तभी आप अपनी शादीशुदा लाइफ मे खुश रह पाएंगे। दूसरी तरफ अपने ससुराल वालो यानि अपने सास, ससुर की कही हुयी बातो कों पालन करना होगा तभी आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी अच्छे से चलेगी।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


अक्सर जब भी नई नई शादी करके लड़कियां अपने मायके को छोड़कर ससुराल जाती है तो उन्हें इस बात की चिंता सताती रहती है कि वह अपने ससुराल में बनने वाले रिश्ते को आसानी से कैसे निभा सकती हैं चलिए इसके लिए हम आपको रिश्तो को निभाने के लिए बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए। जब भी आप नई नई शादी करके एक घर से दूसरे घर जाएं तो अपने परिवार वालों के साथ मिलजुल कर रहे एक दूसरे की भावनाओं को समझें, एक दूसरे की जरूरतों को समझें. घरवालों की पसंद और नापसंद के बारे में जानकारी रहने पर आपको परिवार संभालने में मदद मिलेगी।

Letsdiskuss


0
0