गेंदे के फूल से कैसे बनाएं फेस मास्क? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Amayra Badoni

Student (Delhi University) | Posted on | Health-beauty


गेंदे के फूल से कैसे बनाएं फेस मास्क?


2
0




Occupation | Posted on


गेदे के फूल से फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले 2-3गेदे के फूल लेकर उसकी पंखुडियो कों सुखवा कर पाउडर बना ले और उसमे नारियल का तेल डालकर मिक्स करके गर्म करके थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दे फिर उसके बाद उसको फेस मे 20-25मिनट तक लगाकर रखे उसके बाद पानी से धो दे, यह प्रकिया लगातार 1-2हप्ते तक करने से फेस मे कील,मुहासे,दाग दब्बे हमेशा के लिए गयाब हो जाएंगे।Letsdiskuss


0
0

Makeup artist,We MeGood | Posted on


अक्सर घरों में गेंदे के फूल पूजा करने या साज़ सजावट के इस्तेमाल में देखे जाते है | आप यह नहीं जानते होंगे की गेंदे के फूल में एंटी बैक्‍टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह बहुत लाभकारी होता है |अगर आप गेंदे के फूल से बना फेस पैक इस्तेमाल करते है तो इससे आपके चेहरे से टैनिंग को दूर करने के साथ आपको निखरी व बेदाग त्‍वचा मिलती है।


Letsdiskuss (courtesy-lifestyleandbeauty)
अगर साधारण शब्दों में कहूं तो यह एक प्रकार से हर्बल फेस मास्‍क है, जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं और वैसे भी आजकल अधिकतर लोग हर्बल नेचुरल चीजों की तरफ आ‍कर्षित हो रहे हैं। यदि आप अपनी त्‍वचा में निखार और त्‍वचा को स्‍वस्‍थ रखना चाहते हैं, तो आप पर घर पर फूलों या फलों से बने होममेड फेस पैक का इस्‍तेमाल करें ऐसा करने से आपके चेहरे में चमक बरकरार रहेगी |

(courtesy-Organic Facts )


इसलिए आज हम आपको गेंदे के फूल से बनें फेस पैक के बारें में बताएँगे |

- गेंदे के फूल का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप 3 या 4 गेंदे के फूलों की पंख़डियों को पीस कर पेस्‍ट बना लें और अब इसमें 1 बड़ा चम्‍मच चंदन पाउडर मिला लें।

- उसके बाद आप इसमें आप इसमें आवश्‍यकतानुसार दही और 1 चम्‍मच नींबूं का मिलाएं और इस मिश्रण को अच्‍छे से फेट लें |

- उसके बाद आप चाहें, तो गेंदे के फूलों की पंख़डियों को सुखाकर पाउडर बना लें और फिर इसमें नारियल का तेल मिलाएं।

- इसके बाद आप इस मिश्रण को हल्‍की आंच में गर्म करें और ठंडा होने के बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें |

इस तरह आप इन दोनों तरीके में से किसी भी तरीके का इस्‍तेतमाल कर सकते हैं। जब पेस्‍ट तैयार हो जाए, तो आप इसे चेहरे और गर्दन पर अप्‍लाई कर सकते हैं और 20 मिनट रखने के बाद आप अपना चेहरा साफ पानी से धो लें।

अगर आप सप्‍ताह में दो या तीन बार इस फेस पैक को लगा सकते हैं। इसक इस्‍तेमाल से आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से मॉइस्‍चराइज होगा और चेहरे में ग्‍लो व कील-मुंहासों से छुटकारा मिलेगा, और आपको अपने चेहरे पर एक नयी तरह की रंगत दिखेगी।



0
0

| Posted on


आइए आज हम आपको गेंदे के फूल से फेस मास्क बनाने की विधि बताते हैं।

गेंदे के फूल का फेस मास्क बनाने के लिए तीन से चार गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट तैयार करना है और इसमें एक बड़ा चम्मच चंदन का पाउडर मिला लेना है इसमें थोड़ा सा आवश्यकतानुसार दही, और एक चम्मच नींबू का रस मिला लेना है और मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लेना है इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल मिला लेना है मिश्रण को हल्का गर्म कर लेना है। और ठंडा होने पर आप इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।Letsdiskuss


0
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


चलिए आज गेंदे के फूल से हम अपने चेहरे के लिए फेस पैक तैयार करते हैं - हमें सबसे पहले दो-तीन गेंदे के फूल लेने होंगे और उनकी पत्तियों को धूप में सुखवा कर उनका चूर्ण तैयार करना होगा। इस चूर्ण में आप नारियल के तेल को मिक्स कर लें और इसका पेस्ट तैयार करने के बाद इसे गरम कर लें और इसे ठंडा होने दे।जब यह ठंडा हो जाए तो इसे आप अपने फेस पर लगा सकते हैं और कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।जब यह सूख जाए तो इसे नॉर्मल पानी से धो लें। आप चाहे तो इसमें शहद भी ऐड कर सकते हैं।Letsdiskuss


0
0