घर पर स्वादिष्ट रसमलाई कैसे बनाई जाये? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Ruchika Dutta

Teacher | Posted on | Food-Cooking


घर पर स्वादिष्ट रसमलाई कैसे बनाई जाये?


17
0




head cook ( seven seas ) | Posted on


खाने के बाद अगर मीठे में रस मलाई मिल जाएँ तो इससे बढ़िया और क्या हो सकता है, लेकिन कई लोग सोचते है की इसे घर पर बनाना थोड़ा मुश्किल है इसलिए बहार से ही मंगवा लें, पर आपको बता दें कि आप बहुत आसानी से इस विधि के द्वारा घर पर रस मलाई बना सकती है और सबको खुश कर सकती है |
Letsdiskuss (courtesy-Cook with Kushi )
सामग्री :-
छेना – 250 ग्राम,
शक्कर – 02 कप,
दूध – 1 लीटर,
काजू - 10-12 (बारीक कतरे हुए),
पिस्ता – 10-12 (बारीक कटे हुए),
केसर – 10-15 धागे,
चिरौंजी – 1 बड़ा चम्मच,
हरी इलाइची – 3-4 (छील कर पीसी हुई)।
विधि :-
- घर पर रसमलाई बनाने के लिए सबसे पहले छेना को किसी बराबर सतह वाले बर्तन में रखें और उसे तब तक मसलें जब तक वह मुलायम और चिकना ना हो जाएँ | जब छेना मुलायम हो जाये, तब समझ जायें कि यह रसमलाई बनाने के लिये पूरी तैयार है।
- उसके बाद अब आप नींबू के बराबर छेना लें और उसे गोल कर लें। इसके बाद गोले को दोनों हाथों की हथेलियों के बीच रखे और दबा कर चपटा कर लें। इसी तरह सारे छेने की गोल - गोल टिक्की बना लें, फिर इसकी चाशनी की तैयारी कर लें |
- उसके बाद चाशनी के लिये एक बड़े बर्तन में 3 कप पानी और 1/2 कप चीनी बचाकर शेष पूरी चीनी पानी में डाल कर उबालें। जब शक्कर पानी में घुल जाए, उसमें छेने की टिक्कियां डाल दें और फिर तेज आंच में 20 मिनट तक पकने दें |
- छेने उबालते समय इस बात का ख्याल रखें कि बर्तन में पानी पर्याप्त मात्रा में रहे और उसमें उबाल आता रहे। अच्छी तरह से पकने पर छेने फूल कर लगभग 2 गुने साइज की हो जाएगी। टिक्की पक जाने पर बर्तन को गैस से नीचे उतार दें और ठंडा होने दें।
- अब आप एक बर्तन में दूध को गर्म कर लें और जब दूध में उबाल आ जाये, इसमें बची हुई चीनी आधे मेवे, पीसी हुई इलायची और केसर डाल दें। दूध को लगातार चलाते हुए पका लें |
- जब दूध उबल कर आधा ही रह जाए तो आप गैस बंद कर दें। इसके बाद छेने की सभी टिक्की चाशनी से निकाल कर दूध में डाल दें और ठंडी होने दें। ठंडी होने पर रसमलाई को फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दें।
- ये लीजिये अब आपकी स्वादिष्ट रसमलाई बिलकुल तैयार है |




9
0

Blogger | Posted on


मिठा खाना किसे पसंद नहीं होता। रसमलाई एक लोकप्रिय पूर्वी भारतीय व्यंजन है। यह दूध और चीनी,मेवे से बनाई जाती हैं। यह रसीली और नरम मिठाई होती हैं। आइये इसकी विधि जानते है इसे बनाने के लिए हमे चाहिए :-

दूध, कंडेन्सड मिल्क, निम्बू का रस, चीनी, केसर, इलायची और ड्राई फ्रूटस।

रसमलाई बनाने की विधि :-

  • सबसे पहले एक पैन ले उसमे दूध उबाल लें।
  • जब दूध उबल जाए तो उसमे निम्बू का रस डाल दे।
  • कुछ देर मे दूध फट जायेगा अब कपड़े पर निकाल कर इस छैने ओर ठंडा पानी डाल कर निथार ले इससे छैने मे से निम्बू की खटास निकल जायेगी।
  • अब छैने को सॉफ्ट आटे की तरह गुथ ले।
  • एक पैन मे फिर से दूध गरम करे और उसे अच्छा गाढ़ा होने दे। फिर उसमे कंडेस्ड मिल्क, चीनी, पीसी इलायची, केसर डाल दे।
  • छैने को अपनी पसंद अनुसार आकार दे।
  • अब एक पैन मे चार कप पानी ले उसमे चीनी डाले और चाशनी तैयार कर ले। इसमे छैने की बॉल्स डाल कर पकाए।
  • अब बॉल्स को निकाल कर दूध के मिश्रण मे डाल दे।
  • तैयार है स्वादिष्ट रसमलाई। ड्राईफ्रूटस डाल कर सर्व करे। Letsdiskuss


7
0

| Posted on


दोस्तों चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि घर पर स्वादिष्ट रसमलाई कैसे बनाई जाती है यदि आपको नहीं पता तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें क्योंकि हम इसमें आपको पूरी जानकारी देंगे ताकि आपको आगे चलकर कोई भी परेशानी ना हो।

रसमलाई को बनाने के लिए सबसे पहले आप दूध को उबाल लें और जब वह दूध फट जाए तो उसे उसे कपड़े पर डालकर अच्छे से छान ले और फिर गर्म पानी उसमें डाल ले। अब इसे आप शर्ट की तरह या आटे की तरह गुथ ले। और फिर उसने दूध के हिसाब से पानी डालें उतना पानी डाले ताकि आपकी रसमलाई में ज्यादा पानी न रहे और फिर इसके बाद अब एक पैन मे चार कप पानी ले उसमे चीनी डाले और चाशनी तैयार कर ले। इसमे छैने की बॉल्स डाल कर पकाए।

अब बॉल्स को निकाल कर दूध के मिश्रण मे डाल दे। अब आपकी रसमलाई तैयार है, यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो आप इसे लाइक कीजिए ताकि हम आपको इसी प्रकार और भी आर्टिकल लाते रहे।

Letsdiskuss


4
0