पढ़ाई और मोबाइल दोनों को एक साथ कैसे मैनेज करें ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

राहुल ओबरॉय

Engineer,IBM | Posted on | others


पढ़ाई और मोबाइल दोनों को एक साथ कैसे मैनेज करें ?


4
0




Content Writer | Posted on


वर्तमान समय में जहाँ पढ़ाई को लेकर इतनी प्रतियोगिता चल रही है, वहीं दूसरी तरफ मोबाइल और मोबाइल में प्रयोग की जाने वाली सोशल मीडिया ने बच्चों की पढ़ाई से उनका समय छीन लिया है | यह कहना ग़लत नहीं होगा कि बच्चों से सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि उनके बड़ों का साथ भी धीरे-धीरे ख़त्म कर दिया है |
जो बच्चे अक्सर पढ़ाई को कोई निश्चित समय नहीं बनाते उन्हें अधिकतर पढ़ाई में प्रॉब्लम होती है | ऐसे बच्चे अपनी मन मर्जी से पढ़ाई करते हैं | उनका जब मन होता है वो पढ़ाई करते हैं जब मन होता है वो पढ़ाई नहीं करते | पढ़ाई को अपने मन के आधार पर निर्धारित कर लेते हैं, जिसके कारण उनका मन अधिक समय के लिए पढ़ाई में नहीं लगता | इस कारण बच्चे पढ़ाई को छोड़कर अपना अधिक समय मोबाइल पर व्यतीत करते हैं |
मोबाइल और पढ़ाई दोनों को मैनेज करने के लिए कुछ टिप्स हैं जिनका प्रयोग करके आप दोनों चीज़ों को एक साथ मैनेज कर सकते हैं |
- पढ़ने का टाइम टेबल बनाएं :-
पढ़ाई करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि बच्चे अपना पढ़ाई करने का टाइम टेबल बनायें | टाइम टेबल निश्चित करने के बाद आपको यह पता होगा की आपको कितना समय पढ़ाई पर देना है और कितना समय आपको और कामों में देना है | इससे आपकी मन मर्जी पढ़ाई करने की आदत दूर हो जाएगी और आप पढ़ाई सही समय पर करेंगे |
- ग्रुप में पढ़ाई करें :-
अगर आपका अधिक समय दोस्तों से फ़ोन पर बात करने में चला जाता है तो इसके लिए यह जरुरी है कि आप ग्रुप में पढ़ाई करें | अगर आप अपनों दोस्तों के साथ ग्रुप में पढ़ाई करेंगे तो इससे आपका ध्यान आपके फ़ोन पर नहीं होगा और आप पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे |
- अंतर करना सीखें :-
सबसे पहले इस बात को निश्चित कर लें कि आपको क्या जरूर है | मोबाइल या आपकी पढ़ाई , जब तक आप मोबाइल और पढ़ाई में से कोई एक चीज़ नहीं चुन लेते तो आपका मन पढ़ाई में ही नहीं बल्कि किसी भी काम में नहीं लगेगा | आपको यह जानना जरुरी है कि मोबाइल कितना जरुरी है , किसकी जरूरत आपको आपके जीवन में सबसे ज्यादा है |
- परीक्षा के समय मोबाइल का प्रयोग न करें :-
अगर आप पढ़ाई के दौरान अपने फ़ोन का प्रयोग करते हैं और दोनों में से पढ़ाई को अधिक समय देते हैं तो यह अच्छी बात है कि आप दोनों चीज़ों में किसकी महत्वता ज्यादा है ये समझते हैं | परन्तु आप परीक्षा के वक़्त अपने फ़ोन को अपने से जितना हो सके दूर रखें | इससे आपको यह फायदा मिलेगा की आप पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे सकोगे |

Letsdiskuss

(Courtesy : Youngisthan. In )

और पढ़े- पढ़ाई के साथ पॉकेट ख़र्च कैसे निकाला जा सकता है?


2
0

| Posted on


पढ़ाई पर मोबाइल दोनों को एक साथ मैनेज करना थोड़ा मुश्किल होता है तो ऐसे मे ज़ब आप पढ़ाई कर रहे होते है और आपका मन ज़ब पढ़ाई करने को न करे तो आप मोबाइल चलाकर अपना मनोरंजन कर सकते है।

इसके अलावा पढ़ाई और मोबाइल दोनों को एक साथ मैनेज नहीं कर सकते है क्योंकि दोनों चीज एक साथ मैनेज नहीं कर सकते यदि आप मोबाइल और पढ़ाई एक साथ मैनेज करेंगे तो पढ़ाई करने मे डिस्टर्ब होगा इसलिए एक शेडूल बना ले उसी के हिसाब से पढ़ाई करे और मोबाइल चलाये।Letsdiskuss


1
0

| Posted on


आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप मोबाइल फोन और पढ़ाई दोनों को एक साथ कैसे मैनेज कर सकते हैं आपने देखा होगा कि वर्तमान समय में लोग मोबाइल की वजह से पढ़ाई ही नहीं बल्कि अपने परिवार वालों से भी दूर होते जा रहे हैं आज हम आपको बताएंगे कि आप पढ़ाई और मोबाइल फोन दोनों को एक साथ कैसे मैनेज कर सकते हैं इसके लिए जब भी आप पढ़ाई करेंगे तो और जब आपका मन नहीं लगेगा तो आप मोबाइल फोन का थोड़ा बहुत इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपका मनोरंजन हो जाएगा और आपका पढ़ाई में मन भी लगने लगेगा।

Letsdiskuss


0
0