में कटहल कि सब्जी खाने के फायदे जानना चा...

| Updated on December 25, 2023 | Health-beauty

में कटहल कि सब्जी खाने के फायदे जानना चाहती हूँ ?

4 Answers
781 views

@anitakumari1382 | Posted on April 23, 2018

कटहल की सब्जी बहुत कम लोग खाना पसंद करते है | पर कटहल अगर मसालेदार बना हो तो शायद ही कोई हो जो उसको टेस्ट न करे | कुछ लोग कटहल को फल मानते हैं तो कुछ इसे सब्जी मानते हैं |और कुछ लोग तो इसे नॉनवेज का एक ऑप्शन भी मानते हैं | कुछ घरों में कटहल की सब्जी के अलावा कटहल का अचार, पकौड़े और कोफ्ता बनाकर भी खाया जाता है |

कटहल औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसमे कई पौष्टिक तत्‍व पाए जाते हैं | इसमें विटामिन A, C, थाइमिन, पोटेशियम, कैल्‍शियम, राइबोफ्लेविन, आयरन, नियासिन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है | यह फाइबर का अच्छा स्रोत है | इसलिए यह कई तरह से शरीर के लिए फायदेमंद रहता है |

- कटहल के पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबालकर पी लें | ऐसा रोज करने से आपके शरीर में ताजगी बनी रहती है | कटहल में विटामिन ए भी पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और त्वचा में निखार आता है |

- कटहल के बीजों को सुखा लें | अब इनका चूर्ण बनाकर उसमें थोड़ा शहद मिला लें | शहर मिलाने के बाद बने लेप को अपने चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा लें | ऐसा करने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें | ऐसा करने से चेहरे के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं |

- कटहल में कैलोरी नहीं होती है, ऐसे में यह हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों में भी फायेमंद होता है | इसके अलावा इसमें पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, इसलिए भी इसका सेवन दिल की समस्‍या को दूर करता है |

हफ्ते में एक बार कटहल की सब्जी खाने के 9 फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 31, 2022

कटहल नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा क्योंकि लोग इसका अचार, और सब्जी बनाने में इस्तेमाल करते हैं आज मैं आपको यहां पर कटहल की सब्जी खाने के फायदों के बारे में बताना चाहती हूं।

कटहल औषधीय गुणों से भरपूर होता है कटहल में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, थायमीन, और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कटहल के सेवन से सिर दर्द की समस्या ठीक हो जाती है, नाक से खून निकलने की समस्या भी कटहल के सेवन से ठीक किया जा सकता है इसके अलावा कटहल के सेवन से भूख बढ़ाने मैं मदद मिलती है।Article image

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on May 5, 2023


जी हाँ बिलकुल आज हम आपको कटहल की सब्जी खाने के कुछ फायदे बातएंगे -

•जिन व्यक्तियों क़ो ह्रदय रोग होता है उन्हें कटहल की सब्जी खाना चाहिए क्योकि कटहल ह्रदय क़ो स्वस्थ रखने मे काफ़ी मददगार होती है।

•जिन व्यक्तियों क़ो हमेशा कब्ज, पाचन से संबंधित समस्याए रहती है उन्हें कटहल की सब्जी खाना चाहिए क्योकि कटहल मे फाइबर भरपूर मात्रा मे पाया जाता है जो कब्ज, पाचन से संबंधित समस्या काफ़ी हद तक ठीक हो जाती है।Article image

0 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on December 23, 2023

कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन सभी खाना पसंद करते हैं। कटहल से कई तरह की रेसिपीज बनाई जाती हैं। असल में कटहल को सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।कटहल में प्रोटीन की मात्रा अन्य सब्जियों की मात्रा में ज्यादा होती है। ख़ासकर इसके बीज में ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी हैं तो आपके लिए कटहल का सेवन बेहद लाभदायक हो सकता है। कटहल को औषधि गुणो से भरपूर माना जाता है। कटहल की सब्जी का सेवन करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। कटहल में पाए जाने वाले पोषक तत्व हार्ट को हेल्दी रखने में काफी मददगार होते हैं।

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि कटहल की सब्जी खाने के फायदे के बारे में-

  • कटहल विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है।और यह दोनों ही पोषक तत्व आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। आंखों को सेहतमंद रखने के लिए आप अपने डाइट में कटहल शामिल कर सकते हैं।
  • कटहल को दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कटहल में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित कर दिल के दौरे को रोकने में मदद कर सकता है।
  • डाइजेशन की समस्या से परेशान है तो आपको कटहल का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कटहल अल्सर और पाचन संबंधी समस्याओं को दूर कर, कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होता है। लेकिन कटहल का अधिक सेवन करने से पेट संबंधित समस्या भी हो सकती हैं।
  • कटहल में विटामिन सी पाया जाता है और विटामिन सी कारगर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।जो ह्यूमैनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। कटहल को आप सब्जी अचार और पकौड़े के रूप में अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Letsdiskuss

0 Comments