Food / Cooking

भारत के कौन से शहर में सबसे ज्यादा अंगूर...

A

| Updated on March 11, 2024 | food-cooking

भारत के कौन से शहर में सबसे ज्यादा अंगूर की खेती की जाती है?

2 Answers
285 views
M

@meenakushwaha8364 | Posted on March 8, 2024

भारत के महाराष्ट्र, नासिक शहर मे सबसे ज्यादा अंगूर की खेती की जाती है। इसके अलावा भारत के कुछ अन्य राज्यों जैसे -आंध्रप्रदेश, कर्नाटक,हिमांचल प्रदेश,तमिलनाडु,पंजाब मे भी अंगूर खेती की जाती है लेकिन इन शहरों मे कम अंगूर का उत्पादन किया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, नासिक मे अंगूर की खेती होती है, यहाँ पर 1से 2एकड़ खेतो मे केवल अंगूर की खेती होती है।

 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंगूर उत्पादन के क्षेत्र में भारत का 12वां स्थान माना जाता हैं। महाराष्ट्र मे 78 % अंगूर का उत्पादन खाने के लिए किया जाता है, जबकि 17-20% अंगूरों से किश्मिश और मुनक्के के लिए तैयार किया जाता हैं। जबकि महाराष्ट्र मे 1.5% अंगूरों से वाइन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और 2.5% अंगूरों का इस्तेमाल करके जूस बनाया जाता है। भारत के महाराष्ट्र शहर में अंगूरों का अधिक मात्रा मे उत्पादन किया जाता है।

अंगूर की खेती के लिये भूमि का चयन करना -

अंगूर की खेती हर तरह की भूमि मे की जा सकती है क्योंकि अंगूर की जड़ की सरंचना लंबी और मजबूत होती है इसलिए अंगूर की खेती कंकरीली, रेतीली से चिकनी और गहरी मिट्टियों में किया जाता है।

 

अंगूर का पौधा मिट्टी मे किस तरह लगाए -

अंगूर का पौधा मिट्टी लगाने के लिए करीब 50-50 सेमी आकार के गड्ढे खोदकर 1हफ्ते के लिए खुला छोड़ दे। इसके बाद अंगूर का पौधा लगाने से पहले गड्ढों में सड़ी गोबर की खाद लगभग 15-20 किलोग्राम डाले तथा 53 ग्राम सुपर फॉस्फेट व 108 ग्राम पोटेशियेम सल्फेट मिट्टी वाले गड्डे मे डाले। उसके बाद अंगूर का पौधे डालकर ऊपर से मिट्टी डाले पहले दिन हल्का पानी डाले उसके बाद रोजाना हल्का -हल्का सुबह शाम पानी डालते रहे, जिससे अंगूर के पौधे जल्दी बढ़ने शुरू हो जाएंगे। और उनमे फल भी जल्दी लगने लगेंगे।

 

 

Letsdiskuss

0 Comments
A

@aanyasingh3213 | Posted on March 10, 2024

क्या आप जानते हैं कि हमारे भारत देश के किस शहर में अंगूर की खेती सबसे अधिक की जाती है।शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।

 

यहां पर हम बात करने वाले हैं कि भारत के किस शहर में अंगूर की खेती सबसे अधिक की जाती है:-

हमारे भारत देश को अंगूर उत्पादन करने वाले प्रमुख देशों में गिना जाता है। क्योंकि यहां पर हर जगह अंगूर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। मैं आपको बता दूं कि हमारे भारत देश में अंगूर का उत्पादन पूरे देश में केवल दो राज्य में ही सबसे अधिक किया जाता है। इस सूची में सबसे पहले नंबर पर महाराष्ट्र का नाम आता है महाराष्ट्र मैं अंगूर का उत्पादन 70.67 फ़ीसदी होता है। इसके बाद 24.49 की सभी उत्पादन कर्नाटक में होता है। मैं आपको बता दूं कि राज्य में अंगूर उत्पादन करने के मामले में नासिक सबसे प्रसिद्ध जिला है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि नासिक को देश के अंगूर की राजधानी भी कहा जाता है। मैं आपको बता दूं कि कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलावा अन्य देशों में भी अंगूर का उत्पादन किया जाता है जैसे की तमिल नाडु, पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी इसकी खेती की जाती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की अंगूर की खेती की जाती है।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि अंगूर की खेती के लिए उपयुक्त भूमि का चयन कैसे करें:-

वैसे तो अंगूर की खेती हर प्रकार की मृदा में की जा सकती है। क्योंकि अंगूर की जड़ की संरचना लंबी और जमाव मजबूत होता है इसलिए कंकरीली, रेतीली से चिकनी तथा उतनी के अलावा गहरी मिट्टी में अच्छा पनपता है। इसके अलावा यदि जल निकासी अच्छा हो तो रेतीली दोमट मिट्टी में भी अंगूर की खेती की जा सकती है।

 

 

Letsdiskuss

0 Comments