पूर्वीय बिहार और हाल के झारखण्ड में भारत की पहली स्टील कंपनी की स्थापना हुई थी। इस कंपनी का नाम है टाटा स्टील जो की टिस्को के नाम से भी जानी जाती है। झारखण्ड की राजधानी रांची से 120 किलोमीटर दूर जमशेदपुर में इस कंपनी की स्थापना जमशेदजी नौशेरवांजी टाटा ने सन 1907 में की थी। आज भी यह कंपनी फार्च्यून 500 में शामिल है और देश के प्रमुख औद्योगिक जूथ टाटा की प्रमुख कंपनियों में से एक है। जमशेदपुर में यह कंपनी का प्लांट है जो की अपनी 7 भट्ठी सहित 822 एकड़ जमीन में फैली हुई है। यहां हजारो कर्मचारी काम करते है और इस शहर और राज्य के विकास में इस कंपनी का काफी बड़ा योगदान है।

सौजन्य: आई नेक्स्ट
अगर विश्व की बात की जाए तो यह कंपनी विश्व की पांचवे नंबर की सबसे बड़ी स्टील कंपनी है। यह कंपनी भारत के अलावा और भी 26 देशो में कार्यरत है। सन १९७० में जमशेदजी ने इस कंपनी के लिए 40000 लोगो की भर्ती की थी और उस में से ज्यादातर लोग इस शहर या नजदीकी इलाके से थे। इस प्लांट की वजह से ही जमशेदपुर शहर का काफी बड़ा नाम और विकास हुआ है और इसी लिए इसे टाटानगर भी कहा जाता है। भारत की प्रमुख कम्पनीयो में से एक यह कंपनी स्टील के उत्पादन में भारत का गौरव है।