क्या इंसान अपने हालातों का जिम्मेदार खुद...

P

| Updated on June 28, 2022 | News-Current-Topics

क्या इंसान अपने हालातों का जिम्मेदार खुद होता है या भाग्य पहले से ही लिखा हुआ होता है !

2 Answers
493 views

@kumarakishanakirti4026 | Posted on May 24, 2020

सवाल काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कर्म और भाग्य से संबंधित सवाल है जहाँ तक मेरा जवाब यह होगा की कभी-कभी इंसान अपनी अच्छे/बुरे हालातों का जिम्मेदार स्वयं होता है

जैसे,कोई कर्मचारी अगर अपनी कर्तव्यों का निर्वाह ठीक से नहीं करेगा,तो उसकी नौकरी जा सकती है, तो यहाँ वह खुद जिम्मेदार है यहाँ भाग्य का कोई दोष नहीं है, लेकिन अगर कोई मनुष्य लाख मेहनत करने के बाद भी अगर सफल नहीं हुआ तो यहाँ भाग्य को दोष दिया जाता है,इसलिए इंसान कभी अपनी हालातों का जिम्मेदार स्वयं होता है

भाग्य होता है पवित्र धार्मिक ग्रंथ गीता में भी भगवान श्री कृष्ण के द्वारा भाग्य का उल्लेख किया गया है, लेकिन उन्होंने कर्म को प्रधान माना है

भाग्य में जो लिखा गया है, यह किसने देखा है लेकिन हम कर्म क्यों छोड़ दे अतःइंसान को अच्छे कर्म करते रहना चाहिए


0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on June 28, 2022

आज यहां पर यह काफी अच्छा सवाल पूछा गया है कि इंसान अपने हालातों का जिम्मेदार खुद होता है या भाग्य में पहले से ही लिखा हुआ होता है तो मैं आपको बता दूं कि भाग्य पहले से नहीं लिखा हुआ होता है इंसान का भाग्य उसके कर्मों के आधार पर लिखा होता है क्योंकि इस धरती में कोई भी इंसान जब जन्म लेता है तो वह अपने कर्मों के साथ जन्म लेता है। तथा जो इंसान जिस तरह का कर्म करता है उसे उसी के अनुसार फल प्राप्त होता है यदि कोई बुरा कर्म करता है तो उसे बुरा फल मिलता है और यदि कोई इंसान अच्छा कर्म करता है तो उसे अच्छा फल मिलता है।Article image

0 Comments