fitness trainer at Gold Gym | Posted on
महिला का पीरियड से होना प्रकर्ति का एक नियम होता है | यह एक ऐसा नियम है जिसका पालन हर महिला को करना होता है | ये महिलाओं को हर महीने होता है | इसलिए इसको शास्त्रों में मासिक धर्म या यजोधर्म कहते हैं | आज कल के समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी है जो इन सब से परेशान रहती हैं |
अक्सर महिलाओं को यह कहते हुए सुना है कि उन्हें किसी शादी में जाना है या घर में कोई पूजा है या किसी ट्रिप पर जाना है तो उस वक़्त पीरियड से न हो इसके लिए दवा खा लेते हैं तो डेट आगे हो जाएगी | ऐसा करना कभी कभार के लिए ठीक है पर यह चीज़ हमेशा के लिए सही नहीं है | अगर आप ऐसा लगातार करते हैं तो यह आपके स्वास्थ के लिए काफी अधिक मात्रा में हानिकारक हो सकती है |
0 Comment
| Posted on
पीरियड को रोकने के लिए किसी भी प्रकार की दवाई खाना सही नहीं है यदि आप कभी कभार इसका सेवन करती है तो इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा और यदि आप लगातार इसका सेवन करती है तो आगे चलकर आपको बहुत से नुकसान हो सकते हैं तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं।
यदि आप ज्यादा मात्रा में किसी भी प्रकार की ओटीसी दवाओं का सेवन करती है तो इसका प्रभाव आपके मेंस्ट्रुअल साइकल और प्रजनन संबंधी सेहत पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। इसका प्रभाव आपकी मां बनने पर भी पड़ सकता है इतना ही नहीं इसका प्रभाव इतना अधिक होता है कि इसकी वजह से आप बांझ भी हो सकती हैं इसलिए किसी भी तरह की दवाओं का सेवन करना महावारी के समय बिल्कुल गलत होगा।
0 Comment
Occupation | Posted on
यदि आप भी पीरियड को रोकने के लिए दवाईयां खाते है तो यह बिल्कुल सही नहीं है,क्योकि 20 प्रतिशत महिलाये को गोली खाने के बाद लम्बे समय तक ब्लीडिंग होने लगती है और ऐसा कुछ दिन या हफ्ते नहीं बल्कि कई महीनों तक ब्लडिंग हो सकती है,ऐसे में पीरियड्स को रोकने के लिए दवाई खाने से पहले सोचना चाहिए।
कई बार महिलाएं पीरियड्स को रोकने के लिए गोली खा लेती हैं तो ऐसा करना बंद कर दें क्योंकि इससे आपका मेन्स्ट्रुअल साइकल तथा प्रजनन संबंधी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे प्रेग्नेंट होने में भी दिक्कत आ सकती है और बांझपन होने का भी खतरा बढ़ जाता है।
0 Comment