क्या आँखों की सूजन कम करने का कोई घरेलु उपाय है,जो आसानी से किया जा सके ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

अनीता कुमारी

Home maker | Posted on | Health-beauty


क्या आँखों की सूजन कम करने का कोई घरेलु उपाय है,जो आसानी से किया जा सके ?


2
0




Makeup artist,We MeGood | Posted on


साधारणतः आँखों मे सभी के सोकर उठने के बाद सूजन रहती है | पर वह कुछ देर बाद ठीक हो जाती है | और कई बार तो सूजन इतनी होती है कि वो कम नहीं होती | सूजन किसी इन्फेक्शन के कारण भी हो सकती है | ऐसे आंखों के इन्फेक्शन को conjunctivitis के नाम से भी जाना जाता है। आंखों का यह संक्रमण बहुत आम है और यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। आंख के इस रोग में हालत बहुत ही खराब हो जाती है यहां तक की आईबॉल भी बहुत अधिक प्रभावित होती है। जब कोई Sore Eyes से पीडि़त होता है तो आंखे लाल हो जाती हैं।

इसके अलावा आंखों में खुजली होने लगती है। आंखों में रूखापन और सूजन भी आ जाती है। आंखों में बहुत अधिक दर्द होने लगता है और रोगी बहुत ही असहज हो जाता है। हालांकि आंखों के इस रोग का एलोपैथी इलाज भी मौजूद है जिसमें आंखों के दर्द और सूजन को कम किया जा सकता है। जिससे जल्द से जल्द संक्रमण से छूटकारा पा लें। लेकिन क्या आप जानते हैं सूजी हुई आंखों के लिए प्राकृतिक उपचार भी मौजूद हैं। आइए जानें कुछ घरेलू उपचारों को जिनसे आंखों की सूजन को कम किया जा सके।

आंखों की सूजन कम करने के लिए घरेलू उपचार :-

-आंखों को सूजन से बचाने के लिए आंखों पर हलका गर्म सेंक करना चाहिए।
-आंखों पर ठंडे खीरे या ककड़ी के छोटे-छोटे टुकड़े रखने से बहुत आराम मिलता है।
-घरेलू उपचारों में एक बहुत ही उत्तम उपाय है कि आप आंखों में गुलाब जल डालें इससे आंखों को बहुत आराम मिलेगा।
-आंखों को हल्के गुनगुने पानी या फिर दूध से दिन में कई बार धोना चाहिए।
-आंखों से सूजन को दूर करने के लिए कच्चे आलू के रस मे तेल मिलाकर आंखों पर लगाना चाहिए।
-एक चम्मच शहद में आंवले का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से आंखों की सूजन को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है। इससे आंखों को अन्य संक्रमण से भी बचाया जा सकता है।
-धनिये के माध्यम से भी आंखों की सूजन को कम किया जा सकता है। धनिए का काढ़ा बनाकर उससे आंखों की जलन को कम किया जा सकता है।
-गाजर, पालक जैसी सब्जियों के रस का दिन में दो बार सेवन करें।
-आंखों की सूजन कम करने के लिए विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही हेल्दी फूड लेना चाहिए। इससे आंखों की सूजन कम करने में मदद मिलेगी।

Letsdiskuss


6
0

Occupation | Posted on


आँखों की सूजन कों कम करने के बहुत से घरेलू उपाय है -

•आँखों मे कई कारणों से सूजन आ जाता है जैसे कि कभी -कभी आँखों मे धूल चला जाता है और हम आंख मल देते है जिससे आंख मे सूजन आ जाता है। आंख की सूजन कों कम करने के लिए आँखों मे बर्फ का टुकड़ा लेकर घिसने से आंख का सूजन कम हो जाता है।

•आँखों के सूजन कम करने के लिए ठंडे दूध एक कटोरी मे लेले और रुमाल या कॉटन की मदद से दूध मे डुबोकर कॉटन कों आंख मे रखने से आँखों का सूजन कम हो जाता है।Letsdiskuss


0
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


  1. सूजी हुई आंखों को कम करने के लिए आप बर्फ के कुछ टुकड़ों को लेकर आंखों मे लगाना चाहिए। इससे आंखों को काफी आराम मिलता है।
  2. ठंडे दूध मैं रुई को डुबोकर आंखों मे रखने से भी काफी आराम मिलता है।
  3. आंखों की जलन को कम करने के लिए आप आंखों के ऊपर खीरे को काटकर रखें, ऐसा करने से आंखों की जलन कम होती है।Letsdiskuss


0
0

| Posted on


हम आज यहां पर आपको बताएंगे कि आप किन घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से आंखों की सूजन को कम कर सकते हैं।

अपनी आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप अपनी आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारे क्योंकि ऐसा करने से आंखों की सूजन को राहत मिलती है।

आंखों की सूजन को कम करने के लिए आप खीरे का प्रयोग कर सकते हैं इसके लिए आपको अपनी आंखों में कुछ देर के लिए खीरे को लगा कर रखना है क्योंकि आंखों में खीरे को लगाने से आंखों को ठंडक मिलती है और सूजन से आराम मिलता है।Letsdiskuss


0
0