इस वर्ष पर्यावरण अनुकूल दिवाली का जश्न कैसे मनाएं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Ram kumar

Technical executive - Intarvo technologies | Posted on | Entertainment


इस वर्ष पर्यावरण अनुकूल दिवाली का जश्न कैसे मनाएं ?


0
0




Content Writer | Posted on


हर साल दिवाली पर लोग शॉपिंग करते हैं, कपडे खरीदते हैं, मिठाइयां और सबसे महत्वपूर्ण है पटाखे | वर्तमान समय में लोगों को दिवाली का मतलब सिर्फ पटाखे ही रह गया है | पूजा भी लोग नाम के लिए करते हैं | पटाखे जलाने से हर साल प्रदुषण बढ़ जाता है | इस बार दिवाली में ऐसा क्या किया जाए जो इस दिवाली का असर पर्यावरण पर कम हो |

आइये इस बार हम ऐसी दिवाली मनाएं जिसका असर पर्यावरण पर बुरा न हो |

Letsdiskuss
- सजावट का सामान :-
पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, सजावट | सबसे पहले सजावट का सामान कागज का आता था | पर अब सारा सामान प्लास्टिक का आता है, जो लोग एक दिन सजाकर दूसरे दिन अलग कर देते हैं | कई लोग तो उसको फेंक देते हैं, इससे पर्यावरण को नुक्सान होता है |

- पटाखे न जलाएं :-
अगर आप इस बार दिवाली को पर्यावरण के अनुकूल मानना चाहते हैं, तो आप दिवाली पर पठाखे न जलाएं | वैसे भी दिवाली रौशनी का त्यौहार है, दिवाली का मतलब रौशनी होता हैं, न की पटाखे का शोर और उसका धुंआ |

- उपहार :-
इस दिवाली आप ऐसे उपहार दें जो पर्यावरण के आधार पर सही हो | उपहार के तौर पर डिजाइनर दीये, मिठाइयां, कलात्मक कृतियां आदि शामिल करें |



0
0