| Updated on April 22, 2023 | News-Current-Topics
जिस इंसान को हम पसंद नहीं करते उसमे हमे सिर्फ बुराई ही क्यों दिखाई देती है ?
@kanchansharma3716 | Posted on March 8, 2018
जी बिल्कुल सही आपने बहुत ही अच्छा सवाल किया है कि जिस इंसान को हम पसंद नहीं करते उस इंसान में हमें बस बुराइयां ही दिखाई देती है चाहे वह इंसान कितना सही क्यों ना हो और यदि हम जिस इंसान को पसंद करते हैं तो उसमें लाख बुराई होने के बाद भी हमें इसमें केवल अच्छाइयां ही दिखाई देती है आखिर ऐसा क्यों होता है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मानव का मन ऐसा ही है यदि किसी को भा गया तो सब बढ़िया है बढ़िया और यदि किसी से नफरत हो गई तो उसकी और देखना भी पसंद नहीं करता।

@vandnadahiya7717 | Posted on April 22, 2023
दोस्तों जिस इंसान को हम पसंद नहीं करते उसमें हमें सिर्फ बुराई ही क्यों नजर आती है। तो हम आपको बता दें कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जिस इंसान को हम पसंद नहीं करते हैं हम केवल उनकी बुराइयों को ही देखते हैं ना कि उनकी अच्छाइयों को इसीलिए हमें जिस व्यक्ति को पसंद नहीं करते हैं उस व्यक्ति की केवल हमें बुराइयां ही नजर आती हैं। यदि हम उसी व्यक्ति की अच्छाइयों को देखें तो वह व्यक्ति हमें अच्छा लगेगा। यह केवल नजरिए की बात होती है।
