पुलाव एक ऐसा खाना है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को बहुत पसंद आता है | यह खाना जितना बनाने में आसान है, उतना ही खाने में स्वादिष्ट है | आज आपको बताते हैं, मटर पुलाओ की आसान विधि |
सामग्री :-
- बासमती चावल - 2 कप
- हरी मटर - 1 कप
- प्याज - 1 (स्लाइस में कटे हुए )
- तेल - 2 बड़े चम्मच
- देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर - 1 चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- छोटी इलायची - 4
- जीरा -1 छोटा चम्मच
- हींग - आधा छोटा चम्मच भी कम
- लौंग - 4
- तेज पत्ता - 2 पत्ती
- पानी - आवश्यकता के अनुसार
विधि :-
- सबसे पहले बासमती चावल लें और उसको 1 घंटे के लिए भिगो कर रखे दें | उसके बाद आप कुकर को गैस पर चढ़ाएं, और गरम होने दें |
- अब कुकर में तेल डालें और गरम होने दें, इसके बाद इलायची, लौंग, तेज पत्ता ,हींग, जीरा और गरम मसाला डालें और हिलाते रहें, ताकि वो जले नहीं |
- अब इसके बाद इसमें प्याज डाल कर अच्छी तरह हिलाएं, धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर और अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें और चला लें।
- अब मटर के दाने डालकर कुकर के ढक्कन को ढ़क दें और दाने गलने तक पकने दें | जब मटर के दाने गल जायें तो उसमें भीगे हुए चावल डाल दें और अच्छी तरह हिलाएं |
- अब पानी डालकर उबलने दें, जैसे ही एक उबाल आए उसमें घी डाल दें और कुकर का ढक्क्न बंद कर दें |
- कुकर में 2 सिटी आने तक पके और फिर गैस बंद कर दें |
लीजिये मटर पुलाव तैयार है |