कैसे पता करें आपकी राशि कौनसी है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Brijesh Mishra

Businessman | Posted on | astrology


कैसे पता करें आपकी राशि कौनसी है ?


0
0




Content Writer | Posted on


अक्सर बच्चे के जन्म के बाद से ही यह निर्धारित हो जाता है की बच्चे का राशि चिन्ह अर्थात Zodiac sign क्या है | परन्तु यह भी देखा गया है की कई परिस्थितयों में व्यक्ति को पता नहीं होता की वह किस राशि का व्यक्ति है और उसका राशि चिन्ह क्या है | इस समस्या को दूर करने के लिए निम्न सबसे आसान तरीका दिया गया है जिससे आप यह जान सकेंगे की आपका राशि चिन्ह क्या है |



Letsdiskuss


जन्म तिथि के आधार पर

मेष - 21 मार्च से 1 9 अप्रैल के बीच जन्म लेने वाले व्यक्ति की राशि मेष होती है |

वृषभ - वृषभ राशि के व्यक्ति का जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच होता है |

मिथुन - 21 मई से 20 जून के बीच जिनका जन्म हो, उनकी राशि मिथुन राशि होती है |

कर्क - 21 जून से 22 जुलाई के मध्य जन्म लेने वाला व्यक्ति कर्क राशि का होता है |

सिंह - सिंह राशि के व्यक्ति का जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के मध्य होता है |

कन्या - यदि आपका जन्म 23 अगस्त से २२ सितम्बर के बीच में हुआ है तो आपकी राशि कन्या है |

तुला - 23 सितंबर से 22 अक्टूबर के बीच जन्म लेने वाले मनुष्य तुला राशि के होते हैं |

वृश्चिक - इस राशि के व्यक्ति का जन्म 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच होता है |

धनु राशि - 22 नवंबर से 21 दिसंबर के मध्य जन्म लेने वाले व्यक्ति धनु राशि के होते हैं |

मकर राशि - मकर राशि के व्यक्ति का जन्म 22 दिसंबर से 1 9 जनवरी के बीच होता है |

कुंभ राशि - इस राशि के व्यक्ति 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच जन्म लेते हैं |

मीन - 1 9 फरवरी से 20 मार्च के बीच जन्म लेने वाला व्यक्ति मीन राशि का होता है |


0
0