कौन कौन सी टेक्नॉलॉजी मशीने बंद हो गए है बताइये ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rakesh Singh

Delhi Press | Posted on | Science-Technology


कौन कौन सी टेक्नॉलॉजी मशीने बंद हो गए है बताइये ?


0
0




Software engineer at HCL technologies | Posted on


दुनिया में जो आता है वो जाता है | चाहे इंसान हो या इंसान के द्वारा बनाई गए टेक्नॉलजी और गैजेट | माना जाता है कि हर 18 महीनों मे गैजेट्स की दुनिया में दोगुनी तरक्की हो जाती है | मतलब आज अगर 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला फोन सामान्य फीचर है तो लगभग डेढ़ से दो साल बाद 8 जीबी रैम और 64 जीबी वाला फोन सामान्य होगा |


साल 2017 में कई ऐसी टेकनॉलजी बंद हो गईं जिनसे दुनिया को बड़ी उम्मीदें थीं | इसके अलावा कुछ ऐसे गैजेट भी थे जो अपनी उम्र पूरी कर चुके थे | आइये आपको बताते है -


विंडोज़ फोन :-

विंडोज़ फोन खत्म हो गया | खुद माइक्रोसॉफ्ट ने मान लिया कि ये मर चुकी तकनीक है | लगभग 10 साल पहले इसे दुनिया बदलने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम बताया जा रहा था | इसके लिए नोकिया ने अपना सिंबियन और इंटेल के साथ डेवलप किया जा रहा मीगो ओएस भी बंद कर दिया | इसलिए अगला फोन खरीदते समय विंडोज की तरफ मत देखिएगा |


3डी टीवी :-

अब चश्मा लगाकर टीवी कौन देखता है | ये सामान्य सी बात समझने में बड़ी-बड़ी कंपनियों ने भूल कर दी | कुछ समय पहले तक 3 डी टीवी सोनी, एलजी जैसी कंपनियों की सबसे बड़ी उम्मीद थी | लेकिन लोगों ने टीवी देखने के लिए काला चश्मा लगाना स्वीकार नहीं किया | ऊपर से 4के और अल्ट्रा एचडी ने 3डी से बेहतर रिज़ल्ट देना शुरू कर दिया | फिलहाल सारी बड़ी कंपनियां 3 डी टीवी बनाना और उनका सपोर्ट सिस्टम बंद कर चुकी हैं(या कर रही हैं) | तो चश्मे वाला टीवी मत खरीदिएगा |


आईपॉड शफल और नैनो :-

आज इंटरनेट से सीधे या डाउनलोड कर गाने सुनने का समय है | ऐसे में एपल के दोनों आईपॉड बिना इंटरनेट के बाबा आदम के जमाने की चीज़ हो गए |


गूगल क्रोम ऐप :-

हम अपने फोन में ऐप रखते हैं | मैक में ऐप रखते हैं | लेकिन गूगल क्रोम ब्राउज़र पर लोग ऐप नहीं इंस्टॉल करना चाहते हैं | भारत जैसे देश में इसकी बड़ी वजह इंटरनेट की स्पीड भी है | इसलिए गूगल ने क्रोम वेब स्टोर से ऐप सेक्शन हटा दिया है |


माइक्रोसॉफ्ट ग्रूव :-

एपल के आईट्यून्स की बराबरी करने के कई प्रयास हुए | नोकिया ने ओवीआई म्यूज़िक लॉन्च किया, माइक्रोसॉफ्ट ने ग्रूव म्यूज़िक | लेकिन ना ओवीआई चल पाया, न माइक्रोसॉफ्ट का ग्रूव | माइक्रोसॉफ्ट की इस सेवा का अंत हो गया है |



Letsdiskuss




8
0