केतु ग्रह के बुरे प्रभाव क्या हो सकते हैं और क्यों ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

अनीता कुमारी

Home maker | Posted on | Astrology


केतु ग्रह के बुरे प्रभाव क्या हो सकते हैं और क्यों ?


0
0




Optician | Posted on


नवग्रह में सभी ग्रह की अपनी-अपनी मान्यता हैं, किसी कि अच्छी और किसी की बुरी | किसी भी ग्रह की अच्छाई और बुराई हमारी कुंडली के भाव पर निर्भर करती हैं | आप केतु ग्रह बुरे प्रभाव के बारें में जानना चाहते हैं -
प्रभाव जानने से पहले कारण जानना आवश्यक हैं -
- वैसे तो मजाक किसी का नहीं उड़ाना चाहिए, परन्तु अपने पुरखों का मजाक उड़ाने और उनके मरने के बाद अच्छे से उनका श्राद्धकर्म न करने से, केतु ग्रह का प्रभाव बुरा होता हैं |

- घर में रोज-रोज के झगड़े और परिवार से झूठ कहना केतु के प्रभाव को बुरा बनाता हैं |

- दुर्गा, गणेश और हनुमान का का अपमान नहीं करना चाहिए |

- अगर आपके घर का Aerial angle खराब हो, तो केतु भी ख़राब होगा |

- मनुष्य तंत्र-मंत्र, जादू-टोना , कला जादू इन सब में विश्वाश कर के अपना केतु ग्रह बिगाड़ लेता हैं |
केतु के बुरे प्रभाव :-

केतु के बुरे प्रभाव का असर मानव शरीर में होता हैं | उसको कोई घातक बीमारी लग सकती हैं |

- केतु के बुरे प्रभाव से व्यक्ति संतान से विहीन अर्थात उसके संतान उत्पत्ति में परेशानी हो सकती हैं |

- केतु का बुरा प्रभाव मनुष्य के सिर के बालों के लिए हानिकारक होता हैं |

- मनुष्य के शरीर की नसों में कमजोरी का आगमन होता हैं, जब केतु का बुरा प्रभाव होता हैं |

- केतु का बुरा प्रभाव चर्म रोग का कारण हो सकता है।


Letsdiskuss


0
0