लड़कियाँ सुरक्षित हैं, ये कहना वर्तमान समय में बहुत मुश्किल है | आज कल का समय ऐसा हो गया है, कि किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता | विश्वास के नाम पर आज कल सिर्फ धोका ही मिल रहा है | लडकियां न घर में सुरक्षित हैं, और न ही घर के बाहर | करें तो क्या करें, इतना कुछ हो रहा है, इस दुनिया में कि "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" कहना या सुन्ना सिर्फ झूठ लगता है |
ऐसी कितनी ही घटना है, जहां लड़कियों को उनके शरीर से लेकर उनकी आत्मा तक में घाव हो जाते हैं | क्या किया जाएं ऐसे लोगों के लिए कुछ समझ नहीं आता | आज आपको ऐसी घटनाओ से अवगत करते हैं, जिनको सुनकर इंसान की रूह कांप जाएगी और इंसानियत पर से विश्वास उठ जाएगा |
गुरुग्राम की घटना :-
गुरुग्राम जिसको लोग गुणगाँव नाम से जानते हैं यह घटना वहाँ की है | गुरुग्राम सेक्टर 66 में एक गूगा कॉलोनी हैं, जहां पर 3 साल की एक मासूम बच्ची के साथ रेप हुआ | जिसने उसका रेप किया उसने सिर्फ रेप ही नहीं बल्कि उसकी दर्दनाक हत्या भी की | जिसने ऐसा संगीन गुनाह किया उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की और उस हत्यारे ने अपना गुनाह कुबूल किया | इतना ही नहीं उसने इस बात को भी कुबूल किया कि उसने अब तक 9 रेप और हत्या की है, और बच्चियों की उम्र 3 से 8 साल थी |
सबसे सोचने वाली बात यह है, कि जिसने गुनाह किया उसकी उम्र 20 साल है, और उसका नाम सुनील है | पुलिस की पूछताछ में यह पता चला की गुरुग्राम में हुई घटना के अलावा उसने दिल्ली में 4, ग्वालियर और झांसी में एक-एक घटनाओ को अंजाम दिया है |
पुलिस सिर्फ पूछताछ करती रहती हैं, जब गुनाह कुबूल कर लिया है, तो सीधा सजा क्यों नहीं देते | क्यों पुलिस स्टेशन को ऐसे गुनहगारों से भर के रखा है | ऐसा ही चलता रहा तो एक गुनेहगार को गिरफ्तार करके पुलिस उससे ही पूछताछ करती रहेगी और तब तक दूसरा कोई गुनाह हो जाएगा |