वर्तमान समय में लोग जितना व्यस्त हैं, उतना ही अपने स्वास्थ को लेकर बेपरवाह हैं | स्वस्थ रहने के लिए इंसान बहुत कुछ करना तो चाहता हैं, परन्तु वो कर नहीं पाता क्योकि उसके पास समय की कमी हैं | फिर भी अगर कुछ नियम इंसान अपना लें तो वो स्वस्थ रहेगा |
- हर इंसान को काम से थक कर सिर्फ सोना चाहता हैं, और ये मानव का स्वाभाव भी हैं और मानव शरीर की जररूत भी की वो थक कर आराम करें | लेकिन अगर आपको स्वस्थ रहना हैं, तो केवल नींद नहीं बल्कि आराम होना जरुरी हैं |

- सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें, अगर आप व्यायाम नहीं कर सकते तो थोड़ी देर ताज़ी हवा लेने की लिए टहलने जाएं, और अगर आप सुबह घूमने नहीं जा सकते तो आप रोज सुबह अपने घर की छत्त पर चले जाये |

- हर रोज सुबह उठ कर आप बिना मुँह धोए एक गिलास पानी जरूर पीएं | वैसे तो आप अगर गुनगुना पानी पिए तो ये ज्यादा लाभदायक हैं आपके लिए |

- सुबह का नाश्ता हमेशा समय पर और हल्का होना चाहिए | सुबह नाश्ते में दूध पिए पर दूध कभी खली पेट न पिये |




