क्या अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के रिश्ते श्रीदेवी के मरने के बाद सुधर गए हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | Posted on | Entertainment


क्या अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के रिश्ते श्रीदेवी के मरने के बाद सुधर गए हैं ?


0
0




Creative director | Posted on


जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर के रिश्ते की तरफ लोगो की नज़र तब पड़ी जब श्रीदेवी का निधन हो गया | श्रीदेवी के निधन के बाद से ही कपूर खानदान मीडिया के घेरे में पहले से अधिक आ गया और इसबार कारण श्रीदेवी की मौत के साथ साथ आपसी पारिवारिक रिश्ते भी थे | जाह्नवी और अर्जुन सौतेले भाई बहन हैं, श्रीदेवी की मृत्यु से पहले इन दोनों को कभी साथ में नहीं देखा गया, न ही अंशुला और ख़ुशी कपूर को |


Letsdiskuss

श्रीदेवी बोनी कपूर कि दूसरी पत्नी थीऔर उन दोनों की दो बेटियां, जाह्नवी कपूर और ख़ुशी कपूर है | बोनी कपूर की पहली पत्नी से उनकी दो संताने हैं - अंशुला कपूर और अर्जुन कपूर | यह कहना बिलकुल गलत नहीं है कि वह श्रीदेवी ही थीं जिनकी वजह से उनकी बेटियों के अर्जुन और अंशुला के साथ कभी रिश्ते जुड़े ही नहीं | अर्जुन की माँ के होते हुए उनके पिता का दूसरी शादी करना न ही अर्जुन को भाया और न ही अंशुला को | उन दोनों ने ही बहुत छोटी उम्र में अपना परिवार टूटते हुए देखा, जिसका असर यकीनन उनकेअन्य लोगो से रिश्तो पर भी पड़ा |

Janhavi-kapoor-and-arjun-kapoor-letsdiskuss

श्रीदेवी की मृत्यु के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला ने बढ़े भाई बहन होने के सारे फ़र्ज़ निभाए | उन्होंने ख़ुशी और जाह्नवी को संभाला, उन्हें सभी के सवाल जवाबों से बचाया और जितना हो सके उनकी माँ कि कमी पूरी करने की कोशिश की | श्रीदेवी को अर्जुन अंशुला ने कभी माँ नहीं माना और शायद इसीलिए वो उनके रहते जाह्नवी और ख़ुशी को भी अपना नहीं पाए | सोनम की शादी के समय श्रीदेवी के न होने पर भी बोनी कपूर का परिवार पूरा दिखा, जहाँ चारो बहन भाई एक दूसरे का सहारा बनकर खड़े रहे |

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर को अक्सर एक दूसरे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देखा गया | अर्जुन जाह्नवी की फिल्म धड़क के रिलीज़ होने के समय भारत में नहीं थे फिर भी उन्होंने फिल्म के प्रति अपने विचारो को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया | कुछ ऐसा ही जाह्नवी भी करते हुए नज़र आती हैं, अपने भाई के लिए पोस्ट डालती हुई व अपना प्यार जाहिर करती हुई |
अब अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर दोनों एक साथ कॉफी विद करन में नज़र आने वाले हैं, जहाँ दोनों अपने आपसी रिश्ते और सम्बन्धो के बारे में बात करते नज़र आयंगे |तो इससे यह कहना गलत नहीं है कि श्रीदेवी की मौत से जाह्नवी और अर्जुन के रहते सुधरे हैं |


0
0