Others

क्या करें जो अपने आलस से छुटकारा पा सकें...

A

| Updated on February 26, 2022 | others

क्या करें जो अपने आलस से छुटकारा पा सकें ?

3 Answers
983 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on September 21, 2018

मनुष्य के जीवन में कई सारी प्रतिक्रियाएं होती है, जिनमें से एक अहम् प्रतिक्रिया और मन जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा आलास है | आलास एक ऐसी क्रिया है, जो हर मनुष्य के साथ होती है | दुनिया में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसको आलास न होता हो | हम यह मान सकते हैं, कि जिस इंसान को आलास न हो वो इंसान साधारण नहीं हो सकता | कई बार मजाक के रूप में हम यह कह भी देते हैं " किस मिट्टी के बने हो "|


आप आलास से छुटकारा पा सकते हैं, परन्तु आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए -

- नींद का समय निश्चित :-

अगर आप पर्याप्त नींद लेते हैं, तो आप हमेशा खुद को एक्टिव महसूस करते हैं | अगर आप अपने सोने और जागने का समय निश्चित कर लें, तो आप आलास से कोसों दूर जा सकते है |

- व्यायाम और भोजन :-

आलास का दूसरा कारण आपका असंतुलित भोजन होता है | आपका फैट, शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरा हुआ भोजन करना और उस आपका व्यायाम न करना आपके शरीर में आलास को जन्म देता है |

- फायदें के बारें में सोचे :-

अक्सर में आलास के कारण कोई काम नहीं कर पाते, और कभी तो वो काम भी नहीं जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है | जब भी आपको किसी काम को करने में आलास महसूस हो आप उस काम से होने वाले फायदें के बारें में बारें में सोचें | इससे आपका आलास ख़त्म होगा |

- हर काम की प्राथमिकता को समझे :-

अधूरा काम इंसान को कभी सूकून नहीं देता | जहां सूकून नहीं वहाँ पर आप आराम से नींद नहीं ले सकते, और भरपूर नींद न लेने पर आप आलास के शिकार होते हैं | इसलिए अपने काम की प्राथमिकता को समझे |

आलस से छुटकारा-letsdiskuss

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on February 25, 2022

•बहुत से लोग सुबह सो कर उठते है, तो उनको आलस सी लगी रहती है क्योंकि वह रात मे देर से सोते है या फिर उनकी रात मे नीद पूरी नहीं हो पाती है जिस वजह से उनको सुबह आलस आती है, ऐसे मे उनको रात मे पूरी नीद लेनी चाहिए जिससे उनको आलस से छुटकारा मिल जाए।


•बहुत से लोग रात मे अधिक खाना खा लेते है, जिस वजह से उनको सुबह तक आलस आती रहती है ऐसे मे उन लोगो को रात मे हल्का खाना चाहिए जिससे उनको रात मे नीद अच्छे से आ जाए और सुबह आलस ना आये।

•बहुत से लोगो को सुबह उठते ही आलस सी लगती है कुछ भी ऑफिस, घर का काम करते है तो उनको आलस सी लगती है, तो ग्रीन टी पिना चाहिए जिससे आलसपन दूर होगा और काम करने मे मन लगेगा।Article image

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on February 26, 2022

अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग रात में पूरी तरह से नींद नहीं लेते हैं इसी वजह से वे दिन में सोते रहते हैं और सोने की वजह से आलस और सुस्ती आती है जिसका असर हमारे काम पर पड़ता है और काम करने में मन नहीं लगता है तो आलस को दूर करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं।

दही का सेवन:-

दही में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है और दही में प्राकृतिक शुगर मौजूद होती है जो हमारे ऊर्जा स्तर को ऊपर ले जाने में मदद करता है और हमारे शरीर में लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

सौंफ का सेवन :-

सौंफ में विटामिन सी,भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसमें खनिज तत्व भी पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन,सोडियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए सौंफ का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।Article image

0 Comments