क्या nepotism के कारण Shahrukh Khan की ब...

A

| Updated on August 2, 2018 | Entertainment

क्या nepotism के कारण Shahrukh Khan की बेटी suhana Vogue Magazine’s के cover page पर हैं ?

1 Answers
908 views
S

@seemathakur4310 | Posted on August 2, 2018

Shahrukh Khan की बेटी Suhana Khan अपने Vogue magazine cover pageसे सुर्ख़ियों में आ चुकी हैं | Suhana केवल 18 वर्ष की हैं, और उन्होंने अपने जीवन में न कामयाबी देखी है और न ही उन्होंने किसी प्रकार का मुकाम पाया है, फिर क्यों उन्हें vogue magazine के cover पर आने का मौका मिला ? क्या Suhana Khan का vogue magazine पर आने की वजह Nepotism है ?


Article image


Suhana Khan Vogue Magazine शूट में बहुत ही खूबसूरत दिख रही थी और उन्होंने उसमे Emilio Pucci की डिज़ाइन की ड्रेस पहनी थी | Suhana Khan के vogue कवर की तस्वीरें उनके माता पिता Shahrukh KhanGauri Khan ने social media पर शेयर की | तस्वीरों के social media पर आने पर मानो लोगो के comments और tweets की बाढ़ आ गयी हो | जहाँ एक तरफ कुछ लोग Suhana Khan की तारीफे करते नहीं थक रहे थे व्ही दूसरी और कुछ लोग उन पर ताने कसने से नहीं चूके |

बॉलीवुड हमेशा से ही Nepotism के विवादों में घिरा रहता है | हाल ही में आयी Jahnvi Kapoor की फिल्म धड़क के लिए भी लोगो का यही कहना था की Jahnvi को केवल Nepotism के कारण इस फिल्म में लिया गया | जब Jahnvi Kapoor vogue magazine के cover पर आयीं तो लोगो की प्रतिकिर्या उन्हें लेकर इतनी बुरी नहीं थी क्योंकि उनका cover पे आना स्वाभाविक था | जाह्नवी की फिल्म रिलीज़ हो रही थी और वह लोगो के बीच बहुत मशहूर भी थीं परन्तु Suhana Khan न तो इतनी मशहूर है न ही उनका fashion sense ही कुछ अच्छा है और न ही उनकी कोई फिल्म आ रही है फिर उन्हें यह मौका क्यों दिया गया ?आइये जानते हैं |

आपको पता है उनके पिताकौन हैं ?

अरे भई हिन्दुस्तान में किसी को कोई हाथ भी लगा दे तो इंसान के मुँह से सबसे पहले यही निकलता है की " तू जानता है मेरा बाप कौन है " ? बस यही हुआ है Suhana Khan के साथ | शायद Shahrukh Khan की बेटी होना ही उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है शायद इसीलिए उन्हें ये ,मौका मिला और इस उपलब्धि के आगे Hima Das और Avani Chaturvedi जैसी लड़कियों की उपलब्धि क्या मायने रखेगी भला जो उन्हें vogue के cover पर आने का मौका मिलेगा |

" Student ,theater Lover ,future star "

Vogue ने Suhana Khan का परिचय देते हुए " Student ,theater Lover ,future star " लिखा | किसी भी व्यक्ति को "स्टार" क्या बनाता है ? उसकी मेहनत , परिश्रम ,एक्टिंग और सबसे जरुरी बात Nepotism | इसमें चौकने वाला क्या है ? अगर आप किसी star kid को यह कहकर लोगो से परिचित कराते हो की वह future star है तो आपसे ज्यादा "समझदार " कोई नहीं | भारत में कितनी ही लड़किया है जिन्होंने अपने acting skills से सभी को चौंका के रख दिया ,जिन्होंने भारत का नाम रोशन किया उसे स्वर्ण पदक जिताकर , जो अपने फैशन सेंस के लिए विदेशो तक जानी जाती है और जो समाज के लिए हर ओर से अच्छा उदहारण है परन्तु vogue ने अपने cover में स्थान किसे दिया एक " Student, theater Lover, future star को |

Article image

0 Comments