क्या रत्न और पत्थर वास्तव में प्रभावशाली...

| Updated on August 2, 2018 | Astrology

क्या रत्न और पत्थर वास्तव में प्रभावशाली होते हैं?

1 Answers
1,079 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on August 2, 2018

आज के तकनिकी दौर में जो चल रहा हैं, उसको देखते हुए, यह निर्धारित करना बहुत मुश्किल हैं, कि रत्न और पत्थरों में भरोसा किया जाये या नहीं | जो लोग ज्योतिष को मानते हैं, औरभगवान को मानते हैं, वो रत्न और पत्थर पर भरोसा करते हैं, और प्रभाव कीबात तब आती हैं, जब मनुष्य किसी चीज पर भरोसा करता हैं | जितने भी रत्न और उपरत्न हैं, सभी पत्थर ही होते हैं, परन्तु कुछ रत्न चमकने वाले होते हैं,और कुछ में चमक नहीं होती |


जैसे कि - भगवान की मूरत पत्थर की ही होती हैं, पर वो किसी बड़े मंदिर में विराजमान हो जाये तो वहाँ भक्तों की कतारें लगी होती हैं |

यहां बात भरोसे और आस्था की हैं, जहां आस्था वहाँ भरोसा, और जहां भरोसा वहाँ उन चीजों का प्रभाव भी पड़ता हैं | ज्योतिष के अनुसार रत्नो का बहुत महत्व हैं, और मनुष्य पर उसका प्रभाव पड़ता हैं, अच्छा या बुरा ये मनुष्य की राशि और उसकी राशि पर suite करने वाले रत्न पर निर्धारित करता हैं |

रत्नों का प्रभाव :-

- ज्योतिष के अनुसार रत्न में दिव्या शक्ति होती हैं, जिसे मनुष्य को अपनी राशि के हिसाब से धारण करना होता हैं, और रत्न का प्रभाव मनुष्य को उसकी राशि के अनुसार ही मिलता हैं |

- मनुष्य को उसकी राशि के आधार पर ही रत्न धारण करना चाहिए, रत्न का प्रभाव मानव जीवन पर उसके ग्रह के रंग के हिसाब से पड़ता हैं |

- प्राचीन समय में ऋषियों ने अपनी योग शक्ति और अपने प्रयोगों के अनुसार ग्रहों के रंग निर्धारित किये थे, जिनके आधार पर रत्नो का चयन किया गया, कि किस ग्रह के लिए कौन सा नग धारण करना चाहिए और उसका क्या प्रभाव हो सकता हैं |

- जैसा कहा गया हैं, कि नग में दिव्या शक्ति होती हैं, तो उसको मनुष्य अपनी परेशानी के हिसाब से धारण करता हैं, और निश्चित रूप से मनुष्य की वह परेशानी कम होती हैं |

वैसे तो कुछ लोग रत्न को शौकिया तौर पर पहनते हैं, परन्तु रत्न को शौकिया तौर पर नहीं बल्कि अपनी राशि के हिसाब से पहनना चाहिए, क्योकि अगर रत्न मानव जीवन पर अच्छा प्रभाव डाल सकते हैं, तो ग़लत रत्न निर्धारित करने पर यह बुरा प्रभाव भी डाल सकते हैं |

Article image

क्या सावन के महीने में भगवान शिव की कोई विशेष पूजा होती है, ये जानने के लिए इस Link पर click करें :-

0 Comments