मछलियों से ज्यादा समंदर में प्लास्टिक की गंदगी दिखने लगी है ,ये कहा तक सही है इसके बारे में आपका क्या विचार है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Rishi Roy

Cricketer , Dronacharya Cricket Academy | Posted on | others


मछलियों से ज्यादा समंदर में प्लास्टिक की गंदगी दिखने लगी है ,ये कहा तक सही है इसके बारे में आपका क्या विचार है ?


4
0




Content Writer | Posted on


समझ नहीं आता क्या कहे इस देश को आधुनिक या पिछड़ा ? सफल या विफल ? जितना देश आधुनिक होता जा रहा है उतना ही वह पिछड़ गया है | जहा देखो गंदगी,जहा देखो प्लास्टिक फेंका हुआ है | हमारे देश में प्लास्टिक की समस्या इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है कि बहुत मुश्किल है इस समस्या से बाहर आना और अगर हालात ऐसे ही रहे तो साल 2050 तक समंदर में मछलियों से ज्यादा प्लास्टिक की मात्रा होगी |

एक शोध से पता चला है कि हर साल समंदर में प्लास्टिक कचरे की मात्रा बढ़ती जा रही है | और ऐसा होता रहा तो आने वाले सालों में समंदर में प्लास्टिक का कचरा समुद्री जीवों से भी ज्यादा अधिक होगा, खासकर मछलियों को बहुत ज्यादा नुकसान होगा |

बताया जा रहा है कि हालिया रिसर्च में पता चला है कि समंदर में 50 लाख करोड़ प्लास्टिक कचरा है | इसमें से 2,69,000 टन समंदर की सतह पर है | जबकि गहरे समंदर में प्रति वर्ग किलोमीटर 4 बिलियन माइक्रो फाइबर हैं, जो और भी बड़ा खतरा हैं |

Letsdiskuss


34
0

| Posted on


वर्तमान समय में लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल अंधाधुंध कर रहे हैं जिस वजह से समंदर में मछलियों की जगह पर प्लास्टिक अधिक देखने को मिल रही है। जो की बहुत ही खतरनाक साबित सिद्ध होने वाला है एक रिसर्च के द्वारा पता लगाया गया है कि समंदर में 50 लाख करोड़ से भी अधिक कचरा है ऐसा 2050 तक मैं मछलियों से ज्यादा समंदर में कचरा पाया जाएगा। यह केवल समुद्र में रहने वाले जीव जंतुओं के लिए घातक नहीं बल्कि मछलियों के लिए सबसे बड़ा घातक हो सकता है। क्योंकि ज्यादातर प्लास्टिक को रिसाइकल नहीं कर पाया जा सकता इसलिए प्लास्टिक को समंदर पर फेंक दिया जाता है।

Letsdiskuss


1
0