मानव जीवन में, सूर्य ग्रह का क्या प्रभाव हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | Posted on | Astrology


मानव जीवन में, सूर्य ग्रह का क्या प्रभाव हैं ?


1
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


ज्योतिष के आधार पर मानव जीवन पर सभी ग्रह का अपना अलग-अलग प्रभाव पड़ता हैं, आप मानव जीवन पर सूर्य ग्रह के प्रभाव के बारें में जानना चाहते हैं |


सूर्य ग्रह 9 ग्रह में से एक हैं, जो सबसे तेजस्वी ग्रह कहलाता हैं | सूर्य की दृष्टि मनुष्य के कर्म के हिसाब से उस पर अच्छी और बुरी होती हैं | सूर्य ग्रह को सूर्य देव भी कहते हैं | सूर्य देव का पूजन मानव जीवन में जहां प्रकाश, और तेज का आगमन कराता हैं, वहीँ सूर्य देव का क्रोध मनुष्य के जीवन में हानिकारक भी हो सकता हैं |


जैसा कि सभी जानते हैं, कि सूर्य देव भगवान शनि देव के पिता हैं, और सूर्य और शनि के बीच विवादों भरा रिश्ता हैं | कुछ बातों का ध्यान न रखते हुए हम सूर्य देव और शनि देव दोनों को नाराज़ कर सकते हैं |

हमारी कुंडली में 12 भाव होते हैं, हर भाव में सूर्य ग्रह का स्थान अलग-अलग प्रभाव डालता हैं |

मानव जीवन पर सूर्य ग्रह प्रभाव :-

1 - कुंडली के प्रथम भाव में सूर्य का होना काफी लाभकारी होता हैं, या भाव शुभ संकेत देता हैं |

2 - कुंडली में सूर्य का दूसरे भाव में होना भी अच्छा सिद्ध होता हैं, ऐसे लोग आत्मनिर्भर होते हैं |

3 - कुंडली के तीसरे भाव में सूर्य का होना, मनुष्य को आमिर व आत्मनिर्भर बनता हैं |

4 - कुंडली के चौथे भाव में सूर्य का आगमन मनुष्य को बुद्धिमान, और दयालु बनता हैं |

5 - जिसकी कुंडली में सूर्य पांचवे स्थान पर होता हैं, उसके परिवार वालों के लिए यह बहुत शुभ होता हैं |

6 - जिसकी कुंडली में सूर्य छटवें स्थान पर होता हैं, ऐसेमनुष्य काफी भाग्यशाली और बहुत क्रोध वाले होते हैं |

7 - सातवें भाव में सूर्य का आगमन मनुष्य को मंत्री जैसा पद प्राप्त करवाता हैं |

8 - जिसकी कुंडली में सूर्य 8 भाव पर होता हैं, ऐसे व्यक्ति को उसकी 22 वर्ष की उम्र से ही सरकार का सहयोग मिलता हैं |

9 - अगर सूर्य नवमें भाव में अनुकूल हो तो, ऐसे मनुष्य अच्छे स्वाभाव वाले और सभी की मदद करने वाले होते हैं |

10 - दसवें भाव में सूर्य मनुष्य का स्वास्थ हमेशा अच्छा रखता हैं |

11 - इस भाव में सूर्य का आगमन मनुष्य को खुशहाल बनाता हैं |

12 - अगर सूर्य का आगमन मनुष्य के 12वें स्थान पर होता हैं, तो मनुष्य अपनी 24 साल की उम्र के बाद बहुत धन कमाता हैं |

वैसे तो सूर्य के प्रभाव उसके भाव पर निर्भर करते हैं, और सूर्य के भाव समय-समय पर बदलते रहते हैं | तो इससे ये साबित होता हैं, कि मनुष्य का समय और स्वाभावसदैव एक जैसा नहीं रहता |

Letsdiskuss


1
0

| Posted on


मानव जीवन में सूर्य ग्रह का क्या प्रभाव पड़ता है यहां पर आज हम आपको बताएंगे। ये बात तो आप सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर नौ ग्रह पाए जाते हैं उन्हीं में से एक ग्रह है सूर्य जिसे बहुत ही तेजस्वी ग्रह माना जाता है। जिसे हम सूर्य देव के नाम से भी जानते है । जैसे कि आप सभी जानते हैं की सूर्य देव शनि देव के पिता है। यदि किसी व्यक्ति पर सूर्य देव के बुरे प्रभाव पड़ते हैं तो उनका जीवन संकटों से घिर जाता है । वैसे तो सूर्य के प्रभाव उसकी भाव पर निर्भर करते हैं क्योंकि समय एक जैसा नहीं रहता है और समय बदलता रहता है। तो किसी पर उसका अच्छा प्रभाव पड़ता है तो किसी पर बुरा प्रभाव पड़ता है।Letsdiskuss


0
0