
| Updated on December 22, 2022 | Astrology
मेहनत का सही फल न मिलें तो किसका पूजन करें ?
@pamditadayaramasharma5207 | Posted on September 18, 2018

क्या आप भी कड़ी मेहनत करते हैं रात दिन लगातार मेहनत करने के बावजूद भी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है तो कोई बात नहीं मेहनत का फल ना मिलने पर हम आपको बताएंगे कि आप किस की पूजा कर सकते हैं जिससे मेहनत का फल प्राप्त हो सके।
इसके लिए आपको हर मंगलवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना होगा फिर हनुमान जी के मंदिर पर जाकर उनकी पूजा अर्चना करना होगा इसके बाद आप हर मंगलवार के दिन थोड़ा-थोड़ा करके रामायण का पाठ करना है ऐसा करने से धीरे-धीरे आपको मेहनत का फल प्राप्त होने लगेगा।
अक्सर व्यक्ति दिन रात मेहनत करता है लेकिन उसके मेहनत का फल उसे नहीं मिलता है। ऐसे में उस व्यक्ति को भगवान का पूजन पाठ करना चाहिए और रोजाना हनुमान जी के चालीसा का पाठ करना चाहिए। क्योंकि हनुमानजी हर एक विपत्ति बाधा को दूर कर देते हैं। वह रोजाना 108 बार ओम नारायण वासुदेव का भी जाप कर सकता है। इसके अतिरिक्त उस व्यक्ति को सब्र करना चाहिए क्योंकि, कर्मों का फल मिलता ही है चाहे वह आज मिले या कल।