मेष राशि और धनु राशि वालों का स्वाभाव कैसा होता है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Brij Gupta

Optician | Posted on | Astrology


मेष राशि और धनु राशि वालों का स्वाभाव कैसा होता है ?


8
0




Astrologer,Shiv shakti Jyotish Kendra | Posted on


वैसे तो हर राशि का अपना-अपना स्वाभाव होता है | आज हम मेष राशि और धनु राशि के बारें में बात कर रहे हैं |

मेष राशि -

- राशि चक्र में सबसे पहली राशि मेष है। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।इस राशि के लोग बहुत ही संघर्ष करने वाले होते हैं | मेष राशि वाले लोग बहुत ही आकर्षक होते हैं, कभी कभी इनका स्वाभाव रुखा हो सकता है | यह दिखने में सुन्दर दिखाई देते हैं, और ऐसे लोग किसी के दबाब में काम नहीं करते |

- इस राशि वालों का चरित्र बहुत ही साफ़ और आदर्शवादी होता है, और ऐसे लोग कई सारी प्रतिभा के स्वामी होते हैं। इस राशि के लोग कोई भी निर्णय लेने में बहुत जल्दी करते हैं, परन्तु जिस काम को ये अपने हाथ में लेते हैं, उसको पूरा करके ही मानते हैं |

- इस राशि के लोग लालच और खुदगर्ज़ी से कोसो दूर होते हैं, दूसरे लोगों की मदद करना इन्हे अच्छा लगता है | इस राशि वालों की कल्पना शक्ति बहुत ही तेज होते है और यह सोचते बहुत ज्यादा है |

- इस राशि वालों की एक समस्या है, ये जैसे स्वाभाव के होते हैं, दूसरों को भी वैसा ही समझते हैं | इस कारण कई बार ये धोका खा जाते हैं | इन्हे अधिक जल्दी और बहुत तेज गुस्सा आता है, और किसी भी चुनौती को ये तुरंत स्वीकार कर लेते हैं |

Letsdiskuss
धनु राशि :-

- धनु राशि के लोग खुले विचारों वाले होते हैं | ऐसे लोग जीवन के अर्थ को बहुत अच्छी तरह समझते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही इच्छुक प्रवत्ति के होते हैं, और दूसरों के बारें में जानने की कोशिश करते रहते हैं |

- धनु राशि वाले निडर और आत्म विश्वासी होते हैं। महत्वाकांक्षी और स्पष्टवादी होते हैं। इनका स्पष्ट होने वाला स्वाभाव कई बार दूसरों को दुखी कर देता हैं | ये खुद को हमेशा सही समझते हैं | इन्हे लगता है, कि इन्होने जो चीज़ परख ली बस वही सही है |

- इस राशि वाले लोगों के मित्रों की संख्या कम होती है और इनमें धैर्य की कमी होती है | ये अपने काम को लेकर इतना पागल होते हैं, कि इन्हे शादी-विवाह से दूर रहना पसंद होता है | इस राशि की लडकियां बहुत ही अच्छी होती हैं, पहले तो वो किसी से दोस्ती नहीं करती परन्तु दोस्ती होने पर वो लंम्बे समय तक साथ निभाती हैं |

dhanu rashi-letsdiskuss

मिथुन राशि, सिंह राशि और कन्या राशि वालों का स्वाभाव कैसा होता हैं ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -


4
0

| Posted on


जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार 12 तरह की राशियां पाई जाती है आज हम आपको यहां पर बताएंगे कि मेष राशि वाले लोगों तथा धनु राशि वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है।

मेष राशि वाले लोगों का चरित्र बहुत ही साफ होता है मेष राशि वाले लोग लालची नहीं होते इस राशि वाले लोग कभी किसी के दबाव में आकर काम नहीं करते हैं। इसके अलावा मेष राशि वाले लोग दिखने में काफी आकर्षक होते हैं।

अब बात करते हैं धनु राशि वाले लोगों की इस राशि वाले लोगों की मित्रों की संख्या बहुत कम होती है धनु राशि वाली लड़कियां बहुत ही अच्छी होती है यदि किसी से एक बार दोस्ती कर लेती है तो उसे हमेशा निभाती है।Letsdiskuss


3
0