मिस्सी रोटी कैसे बना सकते हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Amayra Badoni

Student (Delhi University) | Posted on | Food-Cooking


मिस्सी रोटी कैसे बना सकते हैं ?


0
0




head cook ( seven seas ) | Posted on


सामान्य रूप से आटे रोटी तो सभी के घर बनती है | आटे की रोटी,पराठा और पूरी ये सभी सामन्य रूप से अपने घर में बनाते है | आज हम आपको मिस्सी रोटी बनाने की विधि बताते हैं | जो बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है |

सामग्री :-

बेसन – 01 कप
गेहूं का आटा – 01 कप
कसूरी मेथी– 01 बड़ा चम्मच
अजवायन – 1/4 छोटा चम्मच
हींग – 01 चुटकी
तेल – 02 छोटे चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
नमक – स्वाद के अनुसार

Letsdiskuss
विधि :-
- सबसे पहले बेसन और आटे को एक बर्तन में छान कर ठीक से मिला लें |

- अब आटे में अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी, नमक और तेल डालें और मिश्रण को पूरी तरह अच्छे से मिले लें |

- अब पानी डालकर आटे को ठीक तरह से गूँथ लें | आटा नरम रहना चाहिए |

- गुंथे हुए आटे को 15 मिनिट ढक कर रखें, जिससे आटा ठीक तरह से मुलायम हो जायें |

- 15 मिनिट बाद आटे में थोड़ा तेल डालें और दोनों हाथों से ठीक तरह से मसल लें, ताकि वो चिकना हो जाएं |

- तवा गरम करें, और आटे की गोली बनाएं और बेलन से बराबर आकार में बेल लें |

- अब जैसे आप रोटी सेंकते हैं, वैसे ही सेंकें |

मिस्सी रोटी तैयार है |


1
0