मौत के बाद किस एक्टर की फिल्म रिलीज हुई ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Ram kumar

Technical executive - Intarvo technologies | Posted on | Entertainment


मौत के बाद किस एक्टर की फिल्म रिलीज हुई ?


0
0




Choreographer---Dance-Academy | Posted on


ऐसा सुनने में कितना अजीब लगता है, किसी के मौत के बाद उसकी फिल्म रिलीज़ हुई | जी हाँ ये बिलकुल सही बात हैं | हमारी फिल्म इंडस्ट्री में एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी मौत के बाद उनकी फिल्म रिलीज़ हुई है | संजीव कुमार ऐसे एक्टर हैं, जिनकी फिल्म उनकी मौत के बाद रिलीज़ हुई है |


9 जुलाई 1938 में जन्मे संजीव कुमार जिनका असली नाम हरीहर जरीवाला था | संजीव कुमार जी हिंदी फिल्म के प्रसिद्ध अभिनेता थे | संजीव कुमार गुजरती परिवार से थे | उनके परिवार के लोग उन्हें प्यार से हरीभाई कहते थे | संजीव कुमार सूरत के मूल निवासी थे | संजीव कुमार के परिवार में कोई भी 50 साल से ज्यादा नहीं जिया| संजीव कुमार खुद 47 साल की उम्र में 6 नवम्बर 1985 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए |

Letsdiskuss
संजीव कुमार की 10 फिल्में उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुई है | कुछ फिल्म्स ऐसी थी जो बीच में ही रुक गई | फिर फिल्म में कुछ फेरबदल कर के उन्हें रिलीज़ किया गया | संजीव कुमार ने शादी नहीं की | संजीव कुमार की शादी न करने का कारण खुल के सामने नहीं आया | कुछ ख़बरों के हिसाब से संजीव कुमार ने अपनी दिल की बीमारी के कारण शादी नहीं की और कुछ ख़बरों के अनुसार कहा जाता था, कि संजीव कुमार लड़कियों पर शक करते थे जिसके चलते उन्होंने शादी नहीं की |

सुलक्षणा पंडित फिल्म इंडस्ट्री की एक बेहतरीन अदाकारा रही जो संजीव कुमार को पसंद करती थी और संजीव कुमार की मौत के बाद उन्होंने भी शादी नहीं की |

sanjeev-kumar-letsdiskuss


0
0

Media specialist | Posted on


आपको बता दें, सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि अभिनेत्री भी है, जिनकी फिल्म उनके मरने के बाद रिलीज़ हुई है | बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती स्मिता पाटिल जो की अपनी 31 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई थी |


स्मिता पाटिल जा जन्म 17 अक्टूबर 1955 को पुणे में एक मराठी परिवार में हुआ | स्मिता पाटिल के पिता शिवाजीराव पाटिल मंत्री और सांसद भी रह चुके हैं | स्मिता पाटिल ने पुणे के "फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट" से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद थिएटर में काम करने लगी थी | 1975 में सबसे पहले उनकी श्याम बेनेगल की फिल्म 'चरणदास चोर' से शुरुवात किया | परन्तु इस बात को कोई नहीं जानता है, कि स्मिता पाटिल ने अपने करियर की शुरुवात 16 साल की उम्र में एक न्यूज़ रीडर के रूप में कर दी थी | वह न्यूज़ रीडिंग के लिए जींस पहनकर जाती थी |

Letsdiskuss
जब उन्हें न्यूज़ रीड करना होता था तो वह जींस के ऊपर से ही साड़ी पहनकर न्यूज़ रीड करती थी | 10 साल के करियर में उन्होंने 80 फिल्म बनाई, और कई फिल्म तो ऐसी थी जो उनके मरने के बाद रिलीज़ हुई है | स्मिता पाटिल की मृत्यु 13 दिसंबर 1986 को हुई | आज उनकी मृत्यु को 31 साल पुरे हो गए | स्मिता पाटिल ने राज बब्बर से शादी की और उनका बेटा हुआ जिसके जन्म के 15 दिन बाद स्मिता पाटिल की मौत हो गई है |

मौत के बाद रिलीज़ हुई फिल्म :-
स्मिता पाटिल की मौत के बाद उनकी 10 से ज्यादा फिल्में रिलीज़ हुईं हैं |
'हम फरिश्ते नहीं', 'वारिस', 'आवाम', 'शेर शिवाजी', 'नजराना', 'राही', 'अवाम', 'डांस-डांस', 'आकर्षण', 'सूत्रधार', 'इंसानियत के दुश्मन', 'अहसान', 'ठिकाना' और 'मिर्च मसाला' जैसी फिल्म शामिल है |


0
0