नवरात्रों के 9 दिनों में कब कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Sneha Bhatiya

Student ( Makhan Lal Chaturvedi University ,Bhopal) | Posted on | Entertainment


नवरात्रों के 9 दिनों में कब कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए ?


2
0




Content Writer | Posted on


नवरात्री कल से शुरू हो रही है | कल नवरात्री का पहला दिन है | नवरात्री के पूरे 9 दिन 9 देवियों की पूजा होती है, और साथ ही कुछ लोग पूरे 9 दिन व्रत भी रखते हैं | आज आपको बताते हैं, नवरात्रों के नौ दिन किन रंगों के कपड़े पहनना चाहिए |


Letsdiskuss

नवरात्र के दिन पहने ये रंग :-

- सबसे पहले नवरात्रे में माता शैलपुत्री की पूजा होती है | नवरात्रे के पहले दिन आप पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं |

- दूसरे नवरात्रे में माता ब्रह्राचारिणी की पूजा होती है | इस दिन आपको हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए |

- तीसरा नवरात्रा माता चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए प्रसिद्ध है | तीसरा नवरात्र आप ग्रे रंग के कपड़े पहन कर माता चंद्रघंटा का पूजन करें |

- चौथा नवरात्रा आप नारंगी रंग को पहने | चौथे नवरात्रे माता कूष्मांडा की पूजा की जाती है, और माता कूष्मांडा को नारंगी रंग बहुत पसंद है |

- पांचवा नवरात्रा स्कंदमाता की पूजा का दिन है | अगर आप इस दिन सफेद रंग पहने तो यह बहुत शुभ होता है |

- छठा नवरात्रा माता कात्यानी का पूजन किया जाता हैं, इस दिन आप लाल रंग के वस्त्र पहनेंगे तो यह आपके लिए बहुत शुभ होगा |

- सातवां नवरात्रा कालरात्रि का पूजन किया जाता है | इस दिन नीला रंग पहनना चाहिए |

- आठवाँ नवरात्रा माता महागौरी का दिन माना गया है | इस दिन गुलाबी रंग पहनना शुभ होता है |

- नौवा नवरत्र माता सिद्दात्री का पूजन किया जाता है | इस दिन की पूजा में आप बैंगनी रंग पहने यह आपके लिए बहुत शुभ होता है |


1
0