नवरात्रों में जौ उगने की क्या वजह है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Ruchika Dutta

Teacher | Posted on | Astrology


नवरात्रों में जौ उगने की क्या वजह है ?


4
0




| Posted on


जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारी हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है नवरात्रि का त्यौहार वर्ष में दो बार आता है जिसे लोग बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि के त्यौहार में जौ उगने का क्या विधान है। जब भक्तगण नवरात्रि की पूजा करने के लिए कलश की स्थापना करते हैं और पूजा अर्चना करते हैं तभी कलश स्थापना के समय ही जौ बोए जाते हैं ऐसी मान्यता है कि बिना जो कि माता की पूजा अधूरी मानी जाती है इसीलिए कलश स्थापना करते वक्त जौ बोया जाता है।Letsdiskuss


2
0

Creative director | Posted on


नवरात्री के दिनों में बहुत से रीति रिवाजो के अनुसार कार्य किये जाते हैं, इन्ही कार्यों में से एक जौ का पौधा लगाना होता है | वह लोग जो नवरात्री में उपवास रखते हैं व माँ दुर्गा के नौ रूपों को मानते हैं, अपने घर जौ का पौधा लगाते हैं | जौ के पौधे को लगाने के पीछे विभिन कारण हैं जिनमे से एक तो यह है कि यह अन्न होता है तथा यह पहला अन्न था जौ पृथ्वी पर उगा था, इसलिए इसे नवरात्रों में पूजा जाता है |


कुछ विभिन्न मान्यताओं के अनुसार जौ का पौधा आपको आपके भविष्य की जानकारी देता है | लोग नवरात्री एक समय जौ का पौधा घर में उगाते हैं और नौ दिनों बात उस पौधे की दशा को देख वह अपने भविष्य का अंदाजा लगाते हैं |
यदि जौ हरा भरा और लम्बा उगता है, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन का यह वर्ष खुशहाली से बीतेगा |

नवरात्री पूजन की आसान विधि क्या है ? जानने के लिए नीचे link पर click करें -

यदि पौधा नीचे से पीला और ऊपर से हरा हो तो इसका अर्थ है कि आपका शुरूआती साल बुरा बीतेगा परन्तु साल के आखिरी महीनो में सब अच्छा होगा |

Letsdiskuss
यदि पौधा नीचे से हरा और ऊपर से पीला हो तो अर्थ है कि साल के शुरूआती दिन अच्छे परन्तु बाद के दिन कठिनाईपूर्ण होंगे |
यदि पौधा काला हो जाये या मुरझाये तो यह व्यक्ति के लिए अच्छे संकेत नहीं है |

यदि पौधा पूर्ण रूप से सफ़ेद या हरा हो तो या शुभ संकेत होते हैं | यह जौ के पौधे से जुडी कुछ मान्यताएं हैं जिनके आधार पर लोग नवरात्री के दिनों में जौ का पौधा उगाते हैं |


2
0