हिन्दू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी ने किसी भगवान के लिए निर्धारित होते हैं | जैसे सोमवार को भगवान शिव का पूजन करना होता है, मंगलवार को हनुमान जी , बुधवार को स्वर की देवी सरस्वती का पूजन , गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन, शुक्रवार को संतोषी माता , शनिवार को भगवान शनि और रविवार के दिन भगवान सूर्य का पूजन होता है |
आज हम बात करते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से भगवान का पूजन किया जाता है | वैसे तो शुक्रवार का दिन माता संतोषी का पूजन किया जाता है और साथ ही माता लक्ष्मी जी का पूजन भी शुक्रवार के दिन ही होता है | दोनों देवियों का पूजन एक ही दिन होता है |
माता संतोषी जो हमे संतोष प्रदान करती है और माता लक्ष्मी हमें धन संपत्ति से भरपूर बनाती है | दोनों ही देवी आपके जीवन में सुख का समवेश करवाती हैं |
दोनों देवी के पूजन में फर्क होता हैं | माता संतोषी के व्रत में खट्टे का परहेज होता है | जबकि लक्ष्मी जी के व्रत में प्याज और लहसुन का परहेज होता है |
(Courtesy santabanta.com )
ऐसे कौन से काम है जो हमें गुरुवार को नहीं करने चाहिए ?