पटना में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक ...

| Updated on April 19, 2018 | News-Current-Topics

पटना में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को क्रेन से उल्टा लटकाकर और उसकी बहुत पिटाई की,क्या लगता है आपको ये सही सजा सही है या नहीं ?

1 Answers
668 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on April 19, 2018

नमस्कार राहुल जी ,आप जानना चाहते है कि युवक को जो सजा मिली वो सही है या नहीं | तो आपको बताते है ,ये भारत देश है यहाँ बड़े से बड़े गुनाह कि कोई सजा नहीं और अगर कही कही तो सिर्फ शक होने पर जान ही ले लेते है | अगर कोई अपनी भूक मिटाने के लिए रोटी चुराकर भाग रहा है तो उसके पीछे लोग जानवरो की तरह पड़ जाते है | और कही तो कोई किसी का कत्ले आम भी कर दे तो कोई आवाज नहीं उठाता |

जैसा की यहाँ हुआ है - हिंगोली गांव में किसी व्यक्ति का मोबाइल खो गया,जिसके बाद कुछ गांव वालों ने एक शख्स को चोरी के आरोप में पकड़ लिया | जब तक वह शख्स कुछ समझ पाता ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी | अब बताइये ये क्या है ? इंसान को इंसान ही बने रहना चाहिए | एक मोबाइल के लिए उन्होंने किसी को इतना मारा ,उसको क्रेन से उल्टा लटका दिया ,वो भी सिर्फ शक होने पर | सोचिये इंसान को हो क्या गया है ?

देश में कितना कुछ हो रहा है | हर रोज ऐसी ऐसी घटना हो रही है ,जो रूह कांपने वाली है पर वो पर किसी का ध्यान नहीं | अगर इतनी हिम्मत है तो अपनी हिम्मत का सही जगह इस्तेमाल करो | रोको गुनाहो को जो हो रहे है | क्या कभी सोचते है आप और हम लोग हमारे देश का भविष्य खत्म होता जा रहा है | और ऐसा ही चलता रहा तो दुनिया ख़त्म हो जाएगी |

VIDEO: मोबाइल चोरी के शक में युवक की पिटाई, क्रेन से बांधकर उल्टा लटकाया

0 Comments