भारत में किन राज्यों के लोग दशहरे के दिन...

| Updated on July 4, 2022 | News-Current-Topics

भारत में किन राज्यों के लोग दशहरे के दिन रावण का दहन करने की जगह उसे पूजते है?

2 Answers
764 views

@ramjitakediya9373 | Posted on January 4, 2018

दशहरा पर वैसे तो भारत में रावण का पुतला जलाया जाता है लेकिन देश के ही कुछ राज्यों में दशहरा के दिन रावण की पूजा की जाती है|.

1. मध्यप्रदेश में स्थित मंदसोर गांव में आज भी दशहरा के दिन रावण की पूजा की जाती है|

2. मध्य प्रदेश में स्थित उज्जैन जिले में चिखली नाम से गांव है इस गांव में भी दशहरे वाले दिन रावण का पुतला नहीं जलाया जाता|

3. महाराष्ट्र के अमरावती जिले के गढ़चिरौली गांव में दशहरे पर रावण का पूजन करते है|

4. हिमाचलप्रदेश के कांगड़ा जिले के बैद्नाथ कस्बे में दशहरे वाले दिन रावण की पूजा की जाती है|

5. आंध्रप्रदेश में काकिनाड नामक गांव है यहाँ पर भी रावण का मंदिर बना हुआ है और दश्हरा पर इस मंदिर में भगवान शिव के साथ-साथ रावण की भी पूजा की जाती है|

6. राजस्थान के जोधपुर जिले में रावण की पूजा की जाती है और यहाँ पर भी रावण के नाम का मंदिर है|

7. कर्नाटक के मंडया जिले के मालवल्ली गांव में भी रावण का मंदिर बना हुआ है|

8. उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर जिले में दशहरे पर रावण की पूजा की जाती है|

0 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on July 4, 2022

यह बात तो आप सभी जानते हैं कि दशहरे के दिन हमारे भारत देश में रावण का पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे भारत देश में ऐसे कई राज्य हैं जहां पर रावण के पुतले को जलाने की जगह पर उसे पूजा जाता है। आइए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताते हैं।

उज्जैन जिले की चिखली ग्राम मैं रावण के पुतले को नहीं जलाया जाता है बल्कि दशहरे के दिन यहां पर रावण के पुतले की पूजा की जाती है।

मंदसौर शहर में भी रावण के पुतले को नहीं जलाया जाता है बल्कि यहां पर रावण की 35 फुट की मूर्ति बनी हुई है। और दशहरे के दिन यहां पर लोग आकर रावण की पूजा करते हैं।Article image

0 Comments