पिंक पास्ता बनाने की विधि क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

सिमरन ज्योति

Fashion expert,(Daizy Enterprises ) | Posted on | Food-Cooking


पिंक पास्ता बनाने की विधि क्या है ?


0
0




Home maker | Posted on


पास्ता का नाम सुनते ही बच्चों के ख़ुशी का ठिकाना नहीं होता | पास्ता सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी पसंद आता है | पास्ता नाम से बच्चों की भूक दुगुनी बढ़ जाती है | पास्ता भी कई तरह से बनाया जाता है | आज आपको पिंक पास्ता बनाने की विधि बताते हैं |


सामग्री :-

1 - बड़ा बाउल पास्ता
7-8 कली लहसुन
1 - शिमला मिर्च
रेड टमाटर और ग्रीन चिल्ली सॉस
म्योनीज (स्वाद ले अनुसार )
मैदा- (2 चम्मच )
मक्खन - 100 ग्राम
रिफाइंड आयल - 2 चम्मच
नमक - (स्वाद के अनुसार )
1 लाल और हरा प्याज,
1 गाजर बारीक़ कटी हुई
लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
मैग्गी पास्ता मसाला 1/2 चम्मच

Letsdiskuss
विधि :-

- सबसे पहले पास्ता को उबाल कर छलनी से छान लें, ताकि उसका पानी नितर जाएं |

- अब एक कड़ाही में मक्खन डालें , और मैदा डाल कर उसको अच्छी तरह से धीमी आंच में भून लें |

- अब एक दूसरी कड़ाई में तेल डाल कर लहसुन, प्याज डाल दें ,और ब्राउन होने दें | अब सारी कटी हुई सब्जी डाल दें ,और हिलाते रहें, जब सब्जी पक जाएं तो उसमें उबला हुआ पास्ता डाल दें |

- अब पास्ता में मसाले डालें और टमाटर सॉस,ग्रीन चिल्ली सॉस और म्योनीज डाल कर अच्छे से मिला लें |

- बारीक़ कटी हुई गारी धनिया से गार्निश करें और सर्व करें | लीजिये पिंक पास्ता तैयार हैं |


0
0