Potato pancake आसानी से घर में कैसे बना ...

A

| Updated on July 21, 2018 | Food-Cooking

Potato pancake आसानी से घर में कैसे बना सकते हैं ?

1 Answers
2,183 views

@gitapamdeya4828 | Posted on July 21, 2018

आलू से कई चीज़े बनाई जा सकती हैं | एक आलू ही हैं, जो सब्जी का राजा होता हैं | आप Potato Pancake बनाने की विधि जानना चाहती हैं | चलिए हम आपको बताते हैं, Potato Pancake कैसे बनाया जाता हैं |

Loading image...

सामग्री :-

कच्चे आलू,उबला आलू,प्याज बारीक़ कटा हुआ,हरीमिर्चें बारीक़ कटी हुई,मैदा,बेकिंग पाउडर,तेल,नमक (स्वादानुसार)
 
विधि :-
- आप सबसे पहले कच्चे आलुओं को छील कर कद्दू कस कर लें, और एक उबला आलू छील कर उसको भी कद्दूकस कर लें |
- एक बर्तन में कसे हुए आलू, मैदा, हरी मिर्च व प्याज डाल कर अच्छी तरह मिला लें |
- जब सब अच्छे से मिक्स हो जाये तो उसमें नियमित पानी के साथ उसका गाढ़ा बैटर बना लें |
- सबसे आखरी में बैटर में नमक व बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर फेंट लें |
- गरम तवे पर एक चम्मच से बैटर डालें, और दोनों तरफ तेल डाल कर अच्छी तरह सेंक लें |
गरम गरम pancake सौस के साथ खाएं|

0 Comments