पूर्णिमा व्रत का क्या महत्व है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

Medha Kapoor

B.A. (Journalism & Mass Communication) | Posted on | Astrology


पूर्णिमा व्रत का क्या महत्व है ?


4
0




Content Writer | Posted on


हिन्दू धर्म में व्रत का बहुत महत्व है | हमारे धर्म में भगवान की भक्ति करने का यही एक उपाय माना जाता है | हिन्दू धर्म में कई व्रत होते हैं,कह सकते हैं,कि जितने भगवान उतनी उनकी भक्ति और उतना ही उनका व्रत और पूजन बस यही चीज़ है, जो हमारे हिन्दू धर्म को सबसे अलग करती हैं |


आप पूर्णिमा व्रत के महत्व के बारें में जानना चाहते हैं, सबसे पहले आपको ये बता दें कि पूर्णिमा हर महीने आती है | जैसा कि आपको पहले भी बताया गया है, कि हमारे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार महीने के 30 दिन होते हैं, जो 1 तारिक से 30 तक होते हैं | पर हमारे हिन्दू धर्म में महीने के 30 दिनों को तिथि के अनुसार बांटा गया है | जिसमें 1 से 15 और फिर 1 से 15 तक के दिन निर्धारित हैं | इन तिथियों में 1 पूर्णिमा और 1 अमावश्या आती हैं |

पूर्णिमा व्रत का महत्व :-

- पूर्णिमा व्रत का बहुत बड़ा महत्व है | इस व्रत को करने वाले की हर मनोकामना पूरी होती है |

- पूर्णिमा व्रत के दिन भगवान विष्णु जी का पूजन किया जाता है, और अगर पूर्णिमा गुरुवार के दिन हो तो इस व्रत का महत्व दोगुना हो जाता हैं |

- इस व्रत को करने के लिए पहले भगवान विष्णु का पूजन किया जाता हैं, उसके बाद रात को चाँद की पूजन किया जाता है |
पूर्णिमा व्रत का सबसे ज्यादा महत्व इसलिए माना जाता हैं, क्योकि इस दिन भगवान विष्णु ने मानव अवतार लिए था |

Letsdiskuss


3
0

| Posted on


हमारे हिंदू धर्म में पूर्णिमा व्रत का क्या महत्व है चलिए जानते हैं :-

दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में पूर्णिमा व्रत का काफी महत्व है हमारे हिंदू धर्म में पूर्णिमा वाले दिन को शुभ दिन माना जाता है इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी हिंदू धर्म में पूर्णिमा वाले दिन को काफी महत्व दिया जाता है इस दिन लोग व्रत करके अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। पूर्णिमा वाले दिन भगवान बुद्ध, चंद्रदेव और भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति सच्चे मन से पूजा पाठ करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।Letsdiskuss


3
0

Occupation | Posted on


पूर्णिमा व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा व्रत के दिन धन दायक और संतान दायक व्रत माना जाता है,जो व्यक्ति पूरे विधि विधान से पूर्णिमा का व्रत रखते हैं और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा क़ो सच्चे मन से अर्घ देते हैं उनपर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

इसके अलावा जिन व्यक्तियों की शादीशुदा जीवन मे परेशानियां रहती है यदि वह पूर्णिमा व्रत रखते है तो उनके जीवन मे परेशानियां दूर होती है और उनके जीवन मे खुशियाँ ही खुशियाँ आती है।

Letsdiskuss


2
0