यह बात तो हम सभी जानते है फलों का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना जरुरी और फायदेमंद है , लेकिन हम सब इस बात से अनजान है की किस फल को खाने के क्या लाभ होते है, इसलिए आज हम लोकाट के बारें में बात करेंगे यह किन किन परेशानियों में मदद करता है | कई लोग इसे कई लोग लुकाट या लुकाठ के नाम से भी जानते हैं।

(courtesy-Houston Chronicle)
लोकाट फल का औषधी के रूप में भी बहुत इस्तेमाल किया जाता है और लोकाट खाने से आपके शरीर को खनिज और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं।
लोकाट फल के फायदे -
- लोकाट फल और पत्ते दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं, लोकाट के पत्ते कफ को निकालनेमें मदद करते हैं।
- इसके अलावा लोकाट शरीर को पोषण देता है ।
- लोकाट के फूल उल्टी को रोकने में मदद करते है।
- लोकाट के पत्तों में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, थायमिन, रिबोफलाविन, नियासिन, फोलेट और फोलिक एसिड जैसे खनिज होते हैं।
- इसके अलावा लोकाट में आयरन, कैल्शियम, मैंगनीज, पोटैशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- लोकाट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और लोकाट में ओमेगा 6 फैटी मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी मौजूद होता है |
लोकाट इन परेशानियों में मदद करता है -
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है
- डायबिटीज व कोलेस्ट्रॉल के लिए उपयोगी माना जाता है
- पेट संबंधी समस्याओं में मदद
- लिवर की समस्याओं में रामबाड़ इलाज़ माना जाता है लोकाट को
- इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है