राजस्थान के कुछ भूतिया रहस्य क्या है ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

Vansh Chopra

System Engineer IBM | Posted on | others


राजस्थान के कुछ भूतिया रहस्य क्या है ?


10
0




| Posted on


आपको इस आर्टिकल में राजस्थान के कुछ भूतिया रहस्य के बारे में बताते हैं,

राजस्थान में जैसे खूबसूरत जगह की कमी नहीं है, इस तरह से यहां भूतिया जगह की भी कमी नहीं है। यह जगह कई डरावने किस्से और भूतों की कहानियों को समेटे हुए हैं। आज हम आपको राजस्थान की सबसे डरावनी और भूतिया जगह के बारे में बताने वाले हैं, राजस्थान का सबसे डरावना गांव कुलधरा राजस्थान की एक ऐसी जगह है, जो करीब 170 सालों से वीरान पड़ी हुई है। इस जगह में कोई इंसान अकेले जाने से डरता है। ऐसा कहा जाता है कि यहां के लोगों ने एक दुष्ट दीवान से अपनी बेटियों को बचाने के लिए इसको खाली कर दिया था। तब से अब तक यह जगह वीरान पड़ी हुई है, दिल्ली की पर पैरानॉर्मल एजेंसी द्वारा कुलधरा गांव में डिटेक्टरों और भूत बॉक्स में यहां के मरे हुए लोगों की आवाज रिकॉर्ड की गई है और उन्होंने अपना नाम भी बताया है। चित्तौड़गढ़ का राणा कुंभा पैलेस एक ऐसी जगह है, जहां आपकी मुलाकात भूत से हो सकती है।राजस्थान में एक प्रेतबाधित किला, इस स्थान को राज्य की सबसे डरावनी जगह में से एक माना जाता है।गुप्त कक्षा और यहां की महिलाओं की चीज आपको बेहद खौफ में डाल सकते हैं इस किले के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां रानी पद्मावती ने अपनी रानियां के साथ मिलकर जौहर कर लिया था।

Letsdiskuss


5
0

| Posted on


दोस्तों राजस्थान अपने इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। यह एक सुंदर देश भी है। राजस्थान का नृत्य घूमर है। जो देश भर में प्रसिद्ध है। राजस्थान अपने भूतिया रहस्य के लिए भी जाना जाता है। तो आज इस पोस्ट में हम आपको राजस्थान की कुछ भूतिया रहस्य बताएंगे। नाहरगढ़ किला राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित है। इस किले को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग कहानियाँ है इस किले को लोग भूतिया किले के नाम से जानते है। यह किला बहुत ही डरबना है यहां इस किले से रात में रोने और चिल्लाने की आवाजे आती है। इसीलिए लोग यहां अकेले जाने से भी डरते है। इस महल का निर्माण सवाई के राजा मानसिंह के द्वारा करवाया गया था। राजा ने अपनी बेटियों के लिए इस महल को बनवाया था। लोगों का कहना है कि आज भी उनकी आत्मा इस महल में भटक रही है।

Letsdiskuss


4
0

| Posted on


आइये हम आपको राजस्थान के कुछ भूतिया जगह के नाम बताते हैं। जिस प्रकार हमारे राजस्थान में घूमने के लिए खूबसूरत जगह की कमी नहीं है। इस तरह यहां पर भूतिया जगह की भी कमी नहीं है। हम आपको राजस्थान के कुछ डरावने स्थान के नाम बताने जा रहे हैं।दोस्तों आप सभी ने राजस्थान के भानगढ़ किले के बारे में सुना ही होगा जी हां दोस्तों राजस्थान का सबसे डरावना राजस्थान का भानगढ़ का किला है।यहां पर रात के समय भूतों का वास रहता है जब भी आप यहां पर घूमने जाएंगे तो यहां का सन्नाटा देखते ही आपका रूह आप उठेगा।राजस्थान का दूसरा सबसे डरावना स्थान है कुलधरा गांव इस गांव में कोई भी व्यक्ति अकेले नहीं जा सकता है। तकरीबन 170 साल से यह गांव वीरान पड़ा है। यदि कोई व्यक्ति गलती से इस गांव के अंदर प्रवेश कर जाता है तो उसका वहां से बचकर वापस आना नामुमकिन है।

Letsdiskuss


4
0

Content Writer | Posted on


आज आपको राजस्थान के कुछ भूतिया रहस्य के बारें में बताते हैं | दुनिया में कुछ जगहें ऐसी है, जो कि कुछ न कुछ कहती हैं, परन्तु कई बार ऐसा होता है, कि ये सभी हमे झूठ लगती हैं, और कई बार ये सब सच भी लगता है | आइये जानते हैं, ऐसी जगहें जो झूठ नहीं सच्चाई पर आधारित है |

- भानगढ़ का किला :- (अलवर)
राजस्थान के अलवर में स्थित किला सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि पुरे भारत में सबसे खतरनाक और कुख्यात भूतिया जगह मानी जाती है | यहां पर एक तांत्रिक को मौत के घाट उतारा गया था | यह महल 17 वीं शताब्दी में महाराजा माधो सिंह ने बनवाया था। इस राजमहल में यहाँ की राजकुमारी को पाने की कोशिश करने वाले तांत्रिक की जान ली थी | जिसके कारण उसने मरने से पहले श्राप दिया था कि इस राज महल में आज के बाद भूतों का राज होगा | अब यहाँ सिर्फ खंडहर ही बचा हैं, पर यहां भूत का साया भी है | यहां शाम होते ही कोई नहीं जाता |

Letsdiskuss
- कुलधरा गांव :- (जैसलमेर )
जैसलमेर में स्थित कुलधरा गांव 170 साल से वीरान पड़ा हुआ है। इस गांव में एक अय्याश किस्म का दीवान रहता था | जो कि गांव की हर लड़कियों पर बुरी नज़र रखता था | लोगों के यहां के एक अय्याश और बुरे दीवान से अपनी बेटियों की रक्षा के लिए इस पुरे गांव को खली कर दिया और जाते-जाते यह श्राप देकर गए कि यह गांव कभी नहीं बसेगा | आज भी जो लोग यहाँ घुमने आते हैं, उनको महिलाओं की बात करने और चूड़ियों की आवाज सुनाई देती है |इस गांव की सरहद पर एक दरवाजा लगा दिया है, जो कि रात के समय बंद कर दिया जाता है |


- बृजराज भवन :- (कोटा)
कोटा राजस्थान के ब्रजराज भवन को भी भूतिया माना जाता है | इस भवन में सन 1857 में चार्ल्स बर्टन रहते थे जो कि यहां के ब्रिटिश रेजिडेंट मेजर थे। 1857 में हुई क्रांति के दौरान चार्ल्स बर्टन को मार दिया गया | अब यह माना जाता है, कि तब से मेजर चार्ल्स बर्टन की आत्मा इस भवन में भटक रही है। यहां पर खुद कोटा की महारानी ने 1980 में मेजर चार्ल्स बर्टन के भूत को देखा था।


भारत के Haunted Place कौन से हैं ? जानने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें -


4
0