रेप तो रेप होता है, इसका राजनीतिकरण न हो...

R

| Updated on April 19, 2018 | News-Current-Topics

रेप तो रेप होता है, इसका राजनीतिकरण न हो प्रधानमंत्री की कही इस बात से क्या आप सहमत है ?

1 Answers
592 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on April 19, 2018

नमस्कार रिंकी जी ,आपका सवाल प्रधान मंत्री जी की कही बात की सहमति के लिए है | वैसे तो ये बात सही है ,किसी भी घटना में राजनीती को नहीं जोड़ना चाहिए | और खास तौर पर ऐसे संगीन गुनाह के लिए | जिसकी बात पर मोदी जी ने कहा है | रेप तो रेप होता है ,इसके लिए राजनीती की जरूरत नहीं बस आवाज उठाने की जरूरत है वो भी तब तक जब ये समस्या जड़ से खत्म नहीं हो जाती |

लोगो का गुस्सा भी कुछ दिनों का ही होता है ,वो भी तब तक,जब तक उनके पास समय है | और जैसे ही समय का अभाव हुआ तो वो लोग फिर पीछे हो जाते है और फिर एक और नया गुनाह हो जाता है | हम मोदी जी कुछ कहना चाहते है ,बात यहाँ राजनीती की नहीं है पर इतना चाहते है कि क्यों कोई ऐसा कानून नहीं बनाया जाता जिससे ऐसे गुन्हेगारों को डर हो | क्यों ऐसी सजा नहीं है जिसके बारे में सोच कर भी ऐसा गुनाह करने वालो के रोंगटे खड़े हो जाए |

और देशो कि सजा में और भारत देश कि सजा में फर्क है | जैसे -

फ्रांस :- फ्रांस में रेप की सजा है कैद। 15 साल कि कैद |
ग्रीस :- इस जुर्म में अपराधी को कैद की सजी दी जाती है। हालांकि कैद में भी अपराधी को जानवरों की तरह बेड़ियों में बांध कर रखा जाता है।
चीन :- रेप की सजा में कई लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।
अफगानिस्तान :- अफगानिस्तान में बलात्कारी के लिए सीधे मौत की सजा ही है।
भारत :-
प्रदर्शन
धर्ना
जांच आयोग
समझौता
रिश्वत
लडकी की आलोचना
मिडिया ट्रायल
राजनीतिकरन
जातिकरन
जमानत
सालो बाद चार्जशिट
सालो तक मुकदमा
अपमान एवं जिल्लत
और
अंत मे दोषी का बच निकलना

Image result for modi ji say to rape
0 Comments