सबसे छोटा पक्षी कौनसा है - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog
Earn With Us

A

Anonymous

@letsuser | Posted on | others


सबसे छोटा पक्षी कौनसा है


0
0




Creative director | Posted on


दुनिया का सबसे छोटा पक्षी क्यूबा का "बी हम्मिंगबर्ड" है | यह पक्षी हम्मिंगबर्ड की प्रजाति का है | बी हम्मिंगबर्ड जीवित सबसे छोटा पक्षी है | मादा का वजन 2.6 g होता है और लम्बाई 6.1 cm होती है, और पक्षी नर वजन में 1.95 g और लम्बाई 5.5 cm है |

Letsdiskuss
नर “बी हम्मिंगबर्ड” रंग में हरा होता है और उसकी गर्दन लाल होती है, ऊपरी हिस्सा नीला और निचला हिस्सा सलेटी-सफ़ेद रंग का होता है | मादा “बी हम्मिंगबर्ड” ऊपर से हरी, निचला हिस्सा सफ़ेद और पिछले हिस्से पर पंखो का रंग सफ़ेद होता है |
bee hummingbird-letsdiskuss
बी हम्मिंगबर्ड अपना घोसला किसी भी पतले पेड़ की टहनी पर बनाती है | इसका घोसला कप के आकार का ढाई सेंटीमीटर लम्बा होता है | मादा पक्षी अपने अंडा इन्ही घोसलों में देती है, जो कि मटर के दानो जितना ही होता है | यह एक बार में दो से अधिक अंडे नहीं देती |


0
0

Content Writer | Posted on


विश्व का सबसे छोटा पक्षी हम्मिंगबर्ड है परन्तु ऐसे और भी बहुत से पक्षी हैं जो आकर और वजन में बहुत छोटे हैं |


Letsdiskuss

गोल्ड़क्रेस्ट :-
यह पक्षी यूरोप में पाया जाता है | इसका वैज्ञानिक नाम रेगुलस है, रेगुलस का अर्थ होता है - राजकुमार |
इसकी लम्बाई 3.3–3.7 इंच है और वजन 0.16–0.25 औंस है | यह पक्षी देखने में छोटा है परन्तु जब अपने बच्चो को पालने की बात आती है, तो यह एक बड़े पक्षी की तरह व्यवहार करता है | मादा पक्षी एक बार में 10 से 12 अंडे देती है |

Willow Titt-letsdiskuss
विलो टिट :-
यह पक्षी आर्कटिक यूरोप और उत्तरी एशिया में पाया जाता है | यह 4.5 इंच लम्बा और वजन में 0.31-0.38 औंस का होता है | यह अपने पड़ोसी पक्षी मार्श टिट जैसा ही दिखता है परतु दोनों की आवाजे बहुत अलग होती हैं जिससे इन दोनों में अंतर स्पष्ट होता है |

weebill bird-letsdiskuss
वीबिल :-
वीबिल केवल 3-3.5 इंच लम्बी होती है | यह ऑस्ट्रेलिया में पायी जाती है और ऑस्ट्रेलिया की सबसे छोटी पक्षी प्रजाति है | यह पक्षी जंगलो में रहना पसंद करते हैं और झुण्ड में सफर करते हैं |

Lesser Goldfinch-letsdiskuss
लैसर गोल्डफिंच :-
लैसर गोल्डफिंच उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा पक्षी है | यह साधरणतया 3.5 से 4.7 लम्बा होता है | इसका आकर अत्यधिक छोटा होता है, और यह वजन में केवल 0 .28 से 0.41 औंस का होता है |

Spotted Paraldotte-letsdiskuss
स्पॉटेड परदालोटे :-
यह प्रजाति अत्यधिक छोटी होती है लेकिन चमकदार होती है | इसके रंग और पैटर्न इसे विशिष्ट बनाते हैं | इसके शरीर पर जो धब्बे होते हैं उसी पर इसका नाम भी रखा गया है - डायमंडबर्ड | यह पूर्वी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के वनो में पायी जाती है | यह द्वीप के सबसे छोटे पक्षियों में से एक है, यह 3.1-3.9 लम्बी है | दुर्भाग्य से यह प्रजाति पतन की ओर बढ़ रही है, जिसका कारण मनुष्यों द्वारा वनों की कटाई है |


0
0