| Updated on December 22, 2022 | Astrology
सावन के महीने में कौन से काम नहीं करना चाहिए ?
सावन आता हैं, और उस वक़्त लोगों के चेहरों पर अलग चमक होती हैं | औरतें हरी चूड़ी पहनती हैं, और मेहँदी लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं, सावन के महीने में, और कुछ लोग तो हर सोमवार का व्रत रखते हैं | सावन का एक महीना बहुत ही पवन माना जाता हैं | इस महीने बहुत सी चीजे वर्जित होती हैं | जो मनुष्य को नहीं करना चाहिए |

सावन का महीना सुहागन स्त्रियां और युवतियों के लिए सबसे खास महीना होता है क्योंकि इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती और शेषनाग जी की पूजा की जाती है आज हम आपको बताएंगे कि सावन के महीने में कौन-कौन से कार्य भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
दोस्तों सावन के महीने में पत्तेदार सब्जियां मसालेदार सब्जियां मांस मच्छी आदि चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इस महीने में इस तरह के भोजन करने से आप बीमार हो सकते हैं इसके अलावा कांसे के बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए।
सावन के महीने में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए जैसे कि शराब, सुपारी, पान मदिरा चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार, सावन के माह में शिव जी की सच्चे मन से पूजा पाठ करनी चाहिए।
- कुछ लोगों का कहना है कि सावन के माह में व्यक्ति को अपने शरीर में तेल नहीं लगाना चाहिए।
- सावन माह में भोलेनाथ को केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए बल्कि दूध,दही,शहद, शक्कर, गंगाजल, बेलपत्र,धतूरा, बेरआदि को चढ़ाना चाहिए।
- जैसा कि हम सब जानते हैं कि भोलेनाथ को सावन के माह में दूध चढ़ता है। इसीलिए सावन माह में व्यक्ति को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
