| Updated on March 28, 2018 | Astrology
शादी कराने के लिए कुंडली का मिलाप करवाना जरुरी क्यों होता है ?
@vikasjoshi6663 | Posted on March 28, 2018
@kanchansharma3716 | Posted on September 21, 2018
शादी करना सामाज का एक ऐसा नियम है, जिसका देर-सवेर पालन करना ही पड़ता है | मैं ऐसा नहीं कहती कि शादी करना जरुरी है, बहुत से लोग हैं, इस दुनिया में जो शादी न कर के भी अपना जीवन ख़ुशी से बिता रहे हैं | हमारे हिन्दू धर्म में शादी करने के लिए सबसे पहले कुंडली मिलान जरुरी माना गया है | कहा जाता है, कि लड़का और लकड़ी के 36 में से अगर 18 से ऊपर गुण मिल गए तो दोनों की शादी की जा सकती है, और अगर 30 या 32 गुण मिल जाते हैं,तो उनका जीवन सुखमय व्यतीत होता है, और लड़का और लड़की लंबी उम्र तक एक दूसरे के जीवन साथी बनकर रहते हैं |

@pamditadayaramasharma5207 | Posted on October 14, 2018
वैसे तो कहा जाता है कि शादी कराने के लिए कुंडली का मिलाप इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे पता चलता है कि लड़के और लड़की के कितने गुण मिलते हैं और वह भविष्य में अच्छे पति और पत्नी बन सकते हैं या नहीं | मुझे लगता है कि यह कुण्डली मिलाना किसी भी तरह से जरूरी नहीं है | मै ऐसा कहना इसलिए नहीं कि मै किसी भी तरह से भारतीय संस्कृति के खिलाफ हूँ, बल्कि मेरे मन में अपनी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति बहुत सम्मान है, लेकिन यह कुंडली मिलाप पूर्ण रूप से अनिवार्य होता है और मेरी नज़र में ढोंग व अन्धविश्वास है |
मैंने ऐसे बहुत से रिश्ते देखें हैं जहाँ शादी से पूर्व कुंडली मिलाप में लड़के और लड़की के 36 में से 32 गुण मेल खाते थे, सभी को पूरा विशवास था कि यह जोड़ी तो सालों साल टिकेगी | शादी को एक वर्ष भी नहीं हुआ कि पति पत्नी के आपसी रिश्ते बिगड़ गए, दोनों सुबह से शाम तक लड़ने के अलावा और कुछ भी नहीं करते | यह तो केवल एक उदाहरण है, ऐसे तोहजारों लाखों उदाहरण है जहाँ कुंडली कुछ अलग बताती है और उनके आपसिओ रिश्ते कुछ अलग |
विश्व भर में बहुत से देश हैं जहाँ शादी से पहले कुंडली मिलाप जैसी कोई रस्म नहीं होती फिर भी लोगो के रिश्ते बिना टूटे सालों साल प्रेम से बंधे रहते हैं | कुंडली का मिलाप करना और उसके आधार पर रिश्ते जोड़ना किसी भी तरह से ठीक नहीं है, इससे बेहतर यदि लोग लड़के लड़की के आपसी सम्बन्धो, पसंद न पसंद पर कुंडली से ज्यादा भरोसा करें, तो रिश्ते जरूर सालों साल ख़ुशी से बीतेंगे |

@komalverma6596 | Posted on November 30, 2018
मैं नहीं मानती की शादी करने के लिए कुंडली को मिलाना पड़ता है | कुंडली मिलाने के बाद भी मैंने कई ऐसे केस देखे हैं जो अपने जीवन में खुश नहीं है और दूसरी तरफ ऐसे केस भी है, जो बिना कुंडली मिलाएं खुश हैं | इसलिए ऐसा कहना की बिना कुंडली मिलाएं शादी नहीं करना चाहिए ये सही नहीं है |
शादी कुंडली मिलकर करवा दी पर परन्तु लड़का और लड़की एक दूसरे को पसंद नहीं आये फिर क्या किया जाए | तब तो साथ रहना मुश्किल है | इसलिए कुंडली मिलाने की जगह आप उस इंसान के साथ शादी कर लें जो आपको समझे तो शायद आपकी ज़िंदगी आसान होगी |
