मशहूर कलाकार रीना राय, जिनका अभिनय लोगों का मन मोह कर रखता और जिनको बड़ी स्क्रीन पर देखते ही लोगों की नज़र नहीं हटती थी | रीना राय अपने समय की बहुत ही खूबसूरत और बेहतरीन कलाकर रहीं | आज उनका जन्म दिन है और उनके जन्म दिन के उपलक्ष्य में उन्हें ढेर सारी बधाई देते हैं | आज आपको उनके बारें में कुछ ऐसी बातें जानते हैं, जो शायद ही कोई जानता हो | उनकी ज़िंदगी पूरी ट्रेजेडी से भरी हुई रही |
(Courtesy : BollyBytes )
रीना राय का जीवन :-
- मशहूर एक्ट्रेस रीना राय का जन्म दिन आज 7 जनवरी को है, आज रीना रॉय 61 साल की हो गई हैं |
- रीना रॉय 70 के दशक बहुत ही प्रसिद्द और एक बेहतरीन अदाकार रहीं हैं | रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है।
- रीना रॉय की मान का नाम शारदा रॉय और पिता का नाम शाकिब अली है। रीना रॉय के 4 भाई-बहन हैं।
- रीना रॉय के माता-पिता का तलाक़ होने के बाद रीना की माँ ने अपने बच्चों का सरनेम बदल दिया और और उन्होंने रीना को नया नाम रूप रॉय दिया |
- जब रीना रॉय फिल्मों में आई तो उनका नाम रूपा रॉय से बदलकर रीना रॉय कर दिया गया | उनके फिल्मों में बोल्ड अंदाज़ ने उन्हें सबसे अलग बना दिया |
- 1976 में आई फिल्म 'कालीचरण' ने रीना रॉय को एक बेहतरीन स्टार बना दिया। इस फिल्म में उनके अपोजिट शत्रुघ्न सिन्हा थे | रीना रॉय 7 साल तक शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रिलेशनशिप में रही |
- रीना रॉय से 7 साल के अफेयर के बाद शत्रुघन सिन्हा ने पूनम मीरचंदानी से शादी कर ली और उसके बाद रीना रॉय ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली और पाकिस्तान चली गई ?

(Courtesy : storycrux.com )
- रीना रॉय का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और उन्हें उनके बेटी की कस्टडी भी नहीं मिली और उन्होंने वापस से फिल्मों में आने की कोशिश की परन्तु वो वापसी नहीं कर पाएं |
- लंम्बे समय के बाद उन्हें आखिरी बार अभिषेक और करीना की साल 2000 में आई फिल्म 'रिफ्यूजी' में देखा गया |

(Courtesy : India Today )