मौसमी फलो की बात ही अलग होती है। हर मौसम के अलग अलग फल होते है। जैसे गर्मियों मे आम, सर्दियों में संतरा, अमरुद।
फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है यह सब जानते है। हर फल के अंदर अपना एक गुण होता है।
अमरुद सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं। यह स्वाद से भरपूर तो होता ही है साथ ही सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
भारत में अमरुद् की कई प्रकार की किस्मे पायी जाती है जैसे -इलाहाबादी, सफेदा, लाल गुदेवाला, चित्तीदार, करेला, बदेमाआदि।
अमरुद् खाने के फायदे -
- अमरुद विटामिन सी से भरपूर होता है जो आँखो और बालो को काफी फायदा पहुँचाता है।
- अमरुद मे रिच फाइबर और लो ग्लायसेमिक पाया जाता है जो डायबिटीज से बचाता है।
- यह मेटाबोलिज्म बढ़ात है और वजन घटाने में मदद करता है।
- अमरुद में बाकी फलो जैसे केला, संतरा, अनार, सेब, अंगूर की अपेक्षा कम शुगर होती हैं।
- अमरुद का गुदा निकाल कर दूध के साथ पीस कर छान ले और 21 दिनों तक इसका सेवन करने से शरीर में ताकत आती है।
- अमरुद् के नरम पत्ते को पीस कर सेंधा नमक के साथ खाने से पेट दर्द में लाभ मिलता है।
- खाने खाने के बाद अमरुद खाने से कभी भी पेट दर्द की समस्या नही होती हैं।
- सुबह सुबह 200 से 300 ग्राम अमरुद् खाने से बाबासीर जैसी बीमारी से राहत मिलती हैं।
- खाली पेट अमरुद् का सेवन सबसे लाभकारी होता है।
- बच्चों के पेट मे यदि कीड़े पड़ गए हो तो उन्हे अमरुद् खिलाना फायदेमंद होता है।
- अमरुद् की पत्तियों का पेस्ट बनाकर आँखो के नीचे लगाने से आँखो के नीचे काले घेरे सही होते है और सुजन मे भी आराम मिलता है।
- यह पाचक की तरह कार्य करता है। नमक के साथ इसका सेवन करने से पाचन संबंधी बीमारी दूर होती है।


