मथुरा वृंदावन में भगवान श्री कृष्णा की लीला का विवरण है | यहां भगवान श्री कृष्णा के जन्म से लेकर उनके जीवन की समस्त घटनाओं के बारें में जानकारी मिलती है | आज आपको वृंदावन के कुछ ऐसे पर्यटन स्थलों के बारें में बताते हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए |
इस्कॉन मंदिर :-
भगवान श्री कृष्णा और उनके बड़े भाई बलराम का यह मंदिर जिसका निर्माण 1975 में हुआ | वृंदावन के इस मंदिर की यह मान्यता है कि यह मंदिर उस स्थान में बना हुआ है जहां बचपन में कृष्णा और बलराम अपने साथियों के साथ खेला करते थे |
(Courtesy : uptourism )
प्रेम मंदिर :-
प्रेम मंदिर को बनने के लिए लगभग 100 करोड़ रूपए की लागत लगी और इसको बनने में 11 साल लग गए | इस मंदिर के निर्माण में इटैलियन करारा संगमरमर का प्रयोग किया गया | इस कृष्ण-राधा मंदिर का निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज ने करवाया | इसकी शिल्पकारी बहुत ही खूबसूरत है |
(Courtesy : tribuneindia )
बांके बिहारी मंदिर :-
वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर है | यह मंदिर महान गायक तानसेन के गुरु स्वामी हरिदास ने बनवाया |
(Courtesy : India TV )
मदन मोहन मंदिर :-
मदन मोहन जी का मंदिर की एक कथा प्रचलित है, कि एक बार रामदास खत्री नाम के व्यापारी की सामान से भरी नाव यमुना नदी में फंस गयी | मदन मोहन जी से प्रार्थना करने के और उनके दर्शन से व्यापारी की नाव बाहर निकल गई | इसके बाद रामदास खत्री ने भगवान कृष्ण के इस मंदिर का निर्माण करवाया |
(Courtesy : Uttar Pradesh )