ऐसा कुछ खाना बताइये,जो सेहतमंद भी हो और जिससे वजन भी कम हो ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language



Blog

श्याम कश्यप

Choreographer---Dance-Academy | Posted on | Food-Cooking


ऐसा कुछ खाना बताइये,जो सेहतमंद भी हो और जिससे वजन भी कम हो ?


16
0




Home maker | Posted on


वर्तमान समय में सभी अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर परेशान रहते है | उसके बाद उनके बावजूद उनके पास समय का अभाव है | क्या किया जाये कुछ समझ नहीं आता | रोज के खाने में ऐसा क्या खाया जाए जो सेहतमंद भी हो और स्वादिष्ट भी ? सभी को लगता है वजन कम करने के लिए खाना कम खाना चाहिए | परन्तु ऐसा नहीं है -
वजन घटाने के लिए जरूरी है कि हम कम खाने की जगह यह जान ले के हमे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए ? अक्सर हमें लगता है कि खाना कम खाने और जिम जाने से वजन घटने लगने लगा जो कि गलत है। वजन घटाने के लिए आपको अपने आहार में कुछ पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। एक साथ ज्यादा खाने की जगह थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हेल्दी खाते रहना चाहिए।
आइये जानते है कि वजन घटाने के लिए आपको अपने रोज के समय में क्या शामिल करना चाहिए -
- अक्सर लोग नाशता नहीं करते हैं जो कि गलत है। दिन भर के काम में आपके शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है जो कि बिना नाशते के संभव नहीं है। नाश्ते में हमेशा एक ही चीज नहीं खानी चाहिए बल्कि इसे बदलते रहना चाहिए। कभी दूध के साथ दलिया ले सकते हैं तो कभी वेज सैंडविच तो कभी पोहा या उपमा ले सकते हैं।
- दोपहर के भोजन में हरी सब्जी, रोटी, ताजा दही या छाछ, छिलके वाली दाल के साथ चावल ले सकते हैं। खाने के साथ हरी चटनी भोजन में मल्टीविटामिन्स की कमी को पूरा करती है।
- रात का खाना हल्का होना चाहिए। रात का खाना सोने से दो या ढाई घंटे पहले कर लेना चाहिए। इससे खाने को पचने का पर्याप्त समय मिलता है। रात के समय का खाना कम मात्रा में खाना चाहिए |
Letsdiskuss


40
0

Fitness trainer,Fitness Academy | Posted on


मुझे नहीं लगता कुछ खाने से वज़न बढ़ता हैं और कुछ न खाने से वज़न कम होता हैं | वज़न बढ़ता हैं ,समय पर खाना न खाने से ,क्योंकि इतनी व्यस्तता हैं जीवन में कि किसी को अपने खाने-पीने का समय नहीं | अगर आप समय पर खाना कहते हैं तो इससे आपकी सेहत भी ठीक होगी और आपका वज़न भी ठीक रहेगा |

वैसे तो मानव शरीर के लिए सेहतमंद खाना बहुत अच्छा होता हैं | अगर आप रोज जंग फ़ूड खाते हैं तो ये आपके शरीर के लिए नुकसानदायक सिद्ध होता हैं | ये बातें सभी जानते हैं उसके बाद भी लोग जंग फ़ूड खाना काफ़ी पसंद करते हैं | आप बस समय पर खाना खाएं और तेल कि चीजों से जितना हो सके परहेज करें ,मीठा नाम के लिए खाएं और जितना हो सके पानी पिए |

ये कुछ नियम हैं जो आपको सेहत मंद भी रखेंगे और आपका वज़न भी नियंत्रित रहेगा |

Letsdiskuss


9
0

Preetipatelpreetipatel1050@gmail.com | Posted on


व्यक्ति को अपना वजन घटाने के लिए सबसे पहले तो रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए और बहुत सारा पानी पीना चाहिए। किंतु कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जो वजन को घटाने के चक्कर में भोजन नहीं करते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। बल्कि उन्हें अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। जो उनके शरीर को एनर्जी दे और उनका वजन भी ना बढ़ाएं। उन्हें अपने डाइट में अनेक प्रकार के जूस और फलों का सेवन करना चाहिए ताकि उनको दिनभर एनर्जी मिल सके और उनका वजन भी ना बड़े। उन्हें अपने भोजन को नॉर्मल ही रखना चाहिए अधिक तेल मिर्च मसाला वाले भोजन को नहीं करना चाहिए।Letsdiskuss


8
0

| Posted on


बहुत से लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान रहते हैं ऐसे में आज मैं उनको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताऊंगी जो खाने से उसका वजन भी नहीं बढ़ेगा साथ ही उसके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होगा।

इसके लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करना होगा क्योंकि एक्सरसाइज करने से हमारा वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा हमें अपनी डाइट में हरी सब्जियां तथा ताजे फलों को शामिल करना चाहिए ताकि हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और वजन भी कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा हमें सादा भोजन करना चाहिए मसालेदार भोजन बहुत ही कम करना चाहिए।Letsdiskuss


8
0

Occupation | Posted on


आज हम आपको कुछ खाने मे ऐसा बताएंगे जो सेहतमंद भी हो और जिससे वजन भी कम होगा जैसे कि नट्स, फल और पत्तेदार सब्जियां खाएं. विटामिन C युक्त चीजे नीबू, अमरूद, संतरा, पपीते का सेवन से लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद भी है और वजन भी कम होगा क्योंकि यह फैट बर्न करता है,सरसों का तेल, जैतून का तेल, तिल का तेल, मूंगफली का तेल आदि खाना बनाने में इस्तेमाल करें, जिससे वजन बिल्कुल नहीं बढेगा।Letsdiskuss


8
0

| Posted on


ऐसा कुछ खाना बताइए जो सेहत के लिए सेहतमंद भी हो और जिससे वजन भी कम हो चलिए आज हम आपके लेख में बताते हैं कि ऐसा खान के बारे में जो सेहतमंद भी हो और वजन कम भी कर सकते हैं। रात का खाना हल्का होना चाहिए रात का खाना सोने से पहले दो या ढाई घंटे पहले कर लेना चाहिए। इसे खाने को पचाने का पर्याप्त समय मिलता है रात के समय का खाना कम मात्रा में खाना चाहिए।मखाना को फॉक्‍स नट्स के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा स्‍नैक्‍स है जिसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। इसलिए सुबह के नाश्‍ते में मखाने का सेवन वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। आप मखाने को रोस्‍ट करके भी खा सकते हैं। मखाने में कोलेस्‍ट्रॉल, वसा और सोडियम कम मात्रा में होते हैं। मखाना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन और ग्‍लुटेन-फ्री फ्लेवोनॉयड भी होता है। खाना वजन को कम करने के साथ पाचन व हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।Letsdiskuss


7
0

| Posted on


क्या आप जानते हैं कि ऐसा कुछ खाना बताइए जो सेहत के लिए सेहतमंद भी हो और जिससे वजन भी कम हो चलिए रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए और बहुत सारा पानी पीना चाहिए। किंतु कई व्यक्ति ऐसे होते हैं जो वजन को घटाने के चक्कर में भोजन नहीं करते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। बल्कि उन्हें अपने भोजन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए। जो उनके शरीर को एनर्जी दे और उनका वजन भी क्योंकि एक्सरसाइज करने से हमारा वजन कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा हमें अपनी डाइट में हरी सब्जियां तथा ताजे फलों को शामिल करना चाहिए ताकि हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद और वजन भी कंट्रोल में रहेगा। इसके अलावा हमें सादा भोजन करना चाहिए मसालेदार भोजन बहुत ही कम करना चाहिए।मखाने में कोलेस्‍ट्रॉल, वसा और सोडियम कम मात्रा में होते हैं। मखाना कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, आयरन और ग्‍लुटेन-फ्री फ्लेवोनॉयड भी होता है।

Letsdiskuss


6
0